बच्चों के सामने पत्नी को मारा 20 बार चाकू, हत्या करने से पहले आरोपी ने बनाया सेल्फी वीडियो, कहा- मेरी पत्नी बहुत अच्छी है, मैं उसके बिना...
Crime News: बेंगलुरु के महादेवपुरा में पति ने ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत के कारण अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करदी। आरोपी ने 20 बार पत्नी पर चाकू से हमला किया। यह हमला उनके बच्चों और परिवार के सामने किया।
- भारत
- 3 min read

बेंगलुरु के महादेवपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक होम गार्ड महिला की उसे पति ने निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंजुला के रूप में हुई है, जो महादेवपुरा पुलिस स्टेशन से जुड़ी हुई थीं। आरोपी पति का नाम प्रदीप बताया गया है।
यह घटना रविवार शाम को मंजुला के मायके में बी. नारायणपुरा में हुई। आरोपी प्रदीप ने दो बच्चों और परिवार के सदस्यों के सामने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर मौत के घाट उचार दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप ने घटना से पहले खुद का वीडियो रिकॉर्ड किया था।
पुलिस जांच के अनुसार, प्रदीप ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत का शिकार हो चुका था। इससे उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी और पारिवारिक कलह बढ़ गई थी। मंजुला कई सालों से पति के उत्पीड़न के कारण मायके में अलग रह रही थीं। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि प्रदीप अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था और बच्चों की पैदाइश पर भी सवाल उठाता था।
हत्या से पहले बनाया वीडियो
वारदात को अंजाम देने से पहले प्रदीप ने सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा, "अगर वह मना कर देगी तो मैं तुरंत उसे मार डालूंगा।" वीडियो में उसने अपनी सट्टेबाजी की लत को परिवार की बर्बादी का कारण बताया और कहा कि पत्नी और वह दोनों आज मरेंगे। उसने परिवार और दोस्तों से माफी भी मांगी और लोगों को ऑनलाइन गेमिंग से दूर रहने की सलाह दी।
Advertisement
20 बार किया चाकू से वार
प्रदीप मंजुला के माता-पिता के घर पहुंचा। उसने माफी मांगने और रिश्ता सुधारने का बहाना बनाया। उसने अपने पत्नी से वापस घर लौटने की गुजारिश की। लेकिन उसने जैकेट में चाकू छुपा रखा था। बहस के दौरान जब मंजुला उसके पास आईं, तो उसने उसे खींचा और करीब 20 बार चाकू से वार किया। यह हमला उनके दो बच्चों और परिवार के सदस्यों के सामने हुआ, जिससे पूरे परिवार में दहशत फैल गई।
आरोपी गिरफ्तार
हमले के बाद प्रदीप ने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की और भाग निकला। मंजुला को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महादेवपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और जांच जारी है।
Advertisement
तलाक चाहती थी मंजुला
परिवार का कहना है कि प्रदीप ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में 7-8 लाख रुपये गंवा दिए थे, जिससे परिवार में आर्थिक तंगी और विवाद बढ़ गए थे। मंजुला ने तलाक की याचिका दायर की थी और वकील से सलाह ली थी। जनवरी से ही उन्हें परेशान किया जा रहा था। मंजुला जब ड्यूटी से देर तक लौटती थी, तो प्रदीप उसपर शक करता था।