CNG-PNG Price Hike: मुंबई वालों को महीने के पहले दिन लगा महंगाई का बड़ा झटका, CNG-PNG के बढ़े दाम; जानें अब क्या है नया रेट

महानगर गैस लिमिटेड यानी MGAL ने मुंबई में CNG-PNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दर आज से ही लागू हो गई है। जानें अब क्या है नया रेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CNG-PNG Price Hike
CNG-PNG Price Hike | Image: X

सितंबर महीने के पहले दिन ही आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं दिख रही। इस बीच मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। महानगर गैस लिमिटेड यानी MGAL और मुंबई महानगर क्षेत्र MR ने CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

MGL ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। नई कीमत अब 88 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, घरेलू पीएनजी (DPNG) की कीमत में भी 1 रुपये प्रति इकाई की बढ़ोतरी की गई है। ये नई दरें 1 सितंबर से लागू हो चुकी हैं।

कितनी महंगी हुई CNG-PNG

मुंबई में आज से बढ़ी हुई दरों के बाद अब CNG की नई कीमत 88 रुपये प्रति किलोग्राम और PNG की दर 53 रुपये प्रति एससीएम हो गया है। कंपनी ने कीमत वृद्धि का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सप्लाई चेन में आई बाधाओं को बताया है। MGL का कहना है कि वैश्विक स्तर पर नैचुरल गैस महंगी हो गई है। 

कंपनी ने क्यों बढ़ाए दाम?

कंपनी की खरीद लागत बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 4-5 महीनों में गैस की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी के कारण सीएनजी और पीएनजी की दरों में संशोधन करना पड़ा। इस बढ़ोतरी से मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी से चलने वाले वाहनों और घरेलू पाइपलाइन गैस के उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Advertisement

MGL ने बताया है कि CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से इनपुट गैस की बढ़ती लागत का सिर्फ कुछ हिस्सा ही कवर हो पाएगा और ग्राहकों को CNG की लगातार सप्लाई मिलती रहेगी। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर और धाराशिव और कर्नाटक के चित्रदुर्ग और दावणगेरे में लगभग 13 लाख CNG गाड़ियां MGL के सप्लाई नेटवर्क पर निर्भर हैं।

महंगाई का एक और झटका

घरेलू PNG के मामले में, इनपुट लागत में इसी बढ़ोतरी के कारण 30 लाख घरेलू ग्राहकों के लिए गैस की कीमत में प्रति SCM ₹1 की बढ़ोतरी हुई। यह घोषणा इंद्रप्रस्थ गैस द्वारा CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करके उन्हें ₹86.98 प्रति किलोग्राम करने के कुछ दिनों बाद आई है। इंद्रप्रस्थ गैस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सर्विस देती है और इनपुट लागत बढ़ने के कारण उसने कीमतें बढ़ाई गई थीं।

 यह भी पढ़ें:  इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार, जून तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8%; अनुमान से ज्यादा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड