'मामला कोर्ट में है तो मान रहे हैं वरना बहुत कुछ...', संभल विवाद पर CM योगी ने अपने अंदाज में दिया जवाब, मथुरा मामले पर कहा

CM Yogi: सीएम योगी ने संभल हिंसा को लेकर अपने अंदाज में कुछ ऐसा जवाब दिया है जिससे कुछ लोगों को मिर्ची जरूर लगने वाली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm yogi adityanath
संभल विवाद पर cm योगी का बड़ा बयान | Image: Republic

CM Yogi on Sambhal Controversy: उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने संभल जामा मस्जिद विवाद और मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं, वरना अबतक बहुत कुछ हो गया होता। CM योगी के इस बयान पर बवाल होना तय है।

उत्तर प्रदेश के संभल में चल रहे खुदाई कार्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "संभल में 54 तीर्थ स्थलों की पहचान हो गई है। जितने भी होंगे, सब ढूंढेंगे, सब निकालेंगे और दुनिया को बोलेंगे कि आकर देखें कि संभल में क्या हुआ था। संभल एक सच्चाई है...इस्लाम कहता है कि अगर आप हिंदू मंदिर या हिंदू घर को तोड़कर बनाई कोई भी इबादत ग्रह खुदा को स्वीकार नहीं है।"

हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे वरना...: CM योगी

मथुरा मस्जिद विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...मथुरा की बात क्यों नहीं उठाऊं? क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता... सनातन हिंदू धर्म के सभी महत्वपूर्ण स्थान हमारी विरासत के प्रतीक हैं।"

यूपी में मुस्लमानों की सुरक्षा पर सीएम योगी का बड़ा बयान

राज्य में मुसलमानों की सुरक्षा पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है। उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है। लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार भी रहते हैं, तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं रह सकते... बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आपके सामने उदाहरण हैं...उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं। अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, तो अगर हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं। 2017 के बाद दंगे बंद हो गए। अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मुहर्रम के झंडे की छाया हिंदू के घर पर नहीं पड़ती क्या,अपवित्र हुआ कोई घर? मुस्‍लिम और होली रंग विवाद पर CM योगी का सीधा जवाब
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड