जो भी गुंडों को आश्रय देगा, सनातन का अपमान करेगा उसका सूपड़ा साफ होना तय है, जो बंगाल की जनता ने कर दिखाया', BJP की बंपर जीत पर दहाड़े CM योगी

CM Yogi: यूपी के CM योगी ने कहा कि जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, विकास के पैसे पर डकैती करेगा, गुंडों को प्रश्रय देगा और सनातन का अपमान करेगा, उसका सूपड़ा साफ होना तय है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसा करके दिखा भी दिया है।

Follow : Google News Icon  

CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत पर कहा 'अच्छी सरकार आती है, तो परिणाम भी अच्छा लाती है। देखों न, बंगाल की जनता ने कैसा जवाब दिया, वहां की जनता ने टीएमसी का क्या हाल किया। एकदम सूपड़ा साफ दिया कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा और ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए बंगाल के सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। आगे उन्होंने बंगाल का जिक्र करते हुए कहा 'जो सनातन का अपमान करेगा उसका सूपड़ा साफ होना तय है।'  

पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, विकास के नाम पर आने वाले पैसे पर डकैती करेगा, गुंडों को प्रश्रय देगा और भारत की धरती पर सनातन का अपमान करेगा, उसका सूपड़ा साफ होना तय है, उसकों कोई रोक नहीं सकता है।'

आगे उन्होंने कहा 'पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसा करके दिखा भी दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने करारा जवाब देते हुए टीएमसी का सूपड़ा साफ कर दिया है। मैं बंगाल की जनता का भी इस अवसर पर अभिनंदन करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन पर विश्वाश किया है। अब पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा और ‘सोनार बांग्ला’ बनने के लिए बंगाल के सबसे लोगों का अभिनंदन करता हूं।'

207 सीटों पर BJP का कब्जा

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है और टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। कुल 293 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी -एजेयूपी को दो-दो सीटें मिलीं, जबकि सीपीआई एम ने एक सीट जीती। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतिष्ठित भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से करीब 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं।

Advertisement

9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी सामने आ गई है। 9 मई को बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसका ऐलान किया है। बीजेपी ने ये तारीख इसलिए चुनी है, क्योंकि इसी दिन 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।

ये भी पढ़ें: 'मैंने 15 सालों में तनख्वाह का एक पैसा नहीं लिया, अब मैं आजाद पंक्षी हूं और अपनी पूरी जिंदगी...', हार के बाद ममता बनर्जी ने बताया अपना पूरा प्लान

 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड