अपडेटेड 30 July 2024 at 12:37 IST

विधानसभा में CM योगी ने दिया जवाब, बोले- 'महिलाओं के खिलाफ अपराध से निपटने में यूपी नंबर वन'

सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से निपटने में यूपी नंबर वन है।

Follow : Google News Icon  
Cm Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: @myogioffice

CM Yogi on crimes against Women: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सपा सदस्य रागिनी सोनकर ने महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध पर सवाल उठाया। जिसके बाद सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अपराध से निपटने में यूपी नंबर वन है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 2017 से पहले की सरकारें उतनी संवेदनशील नहीं थीं। लेकिन अब पोर्टल को एक्टिव किया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। विधानसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी से महिला अपराधों को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर बोलते हुए सीएम योगी ने पहले उन्हें बधाई दी, फिर कहा कि, 2017 से पहले की सरकारें उतनी संवेदनशील नहीं थीं। लेकिन अब पोर्टल को एक्टिव किया गया।  

अपराध से निपटने में यूपी नंबर वन- CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है...प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है....2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अंतर्गत पिछले 7 सालों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी। 2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानी आजादी के 70 सालों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 सालों में हुई है...ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है।' 

यह भी पढ़ें : Howrah-Mumbai Express Accident: एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए 18 डब्बे, देखें भयावह मंजर की तस्वीरें

Advertisement

CM योगी ने महिलाओं के खिलाफ आंकड़े दिखाए

सीएम योगी ने नेता विपक्ष के सवाल को लेकर कहा कि- 'महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे सिर्फ बाहरी ही नहीं, घर के अंदर और घर के बाहर दोनों होते हैं। सरकार ने इसको रोकने के लिए जो कोशिश की है उसकी तुलना करें तो, 2016 की तुलना में दहेज की घटनाओं में 23-24 में 17.5% की कमी आई है। दुष्कर्म में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है।' 

यह भी पढ़ें : जन्मदिन पर मौत! खेलते-खेलते 100 फिट गहरे बोरबेल में गिरी 3 साल की सौम्‍या, 5 घंटे बाद बाहर निकली लाश

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 July 2024 at 12:37 IST