'जिनके आदर्श औरंगजेब और जिन्ना हो उनका आचरण भी वैसा ही होगा...' जिन्ना प्रेमियों पर बरसे सीएम योगी

जिन्ना और औरंगजेब प्रेमियों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों पर सीएम योगी ने भड़कते हुए कहा कि जिनके आदर्श औरंगजेब और जिन्ना हो उनका आचरण भी वैसा ही होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
CM योगी ने जिन्ना और औरंगजेब प्रेमियों की लगाई क्लास। | Image: X

महाराष्ट्र में बीते दिनों औरंगजेब को लेकर भारी विवाद देखने को मिला था। इसकी वजह से ही नागपुर में हिंसा भड़की थी। बाद में इसकी आंच उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक भी पहुंची। औरंगजेब विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनका आदर्श जिन्ना और औरंगजेब हो, उसका आचरण भी वैसा ही होगा।

औरंगजेब विवाद को लेकर सीएम योगी ने कहा, "हम विरासत को सम्मान देकर अपने नेतृत्व का सम्मान करते हैं, और अपने पूर्वजों का भी सम्मान करते हैं। लेकिन जिनके आदर्श औरंगजेब हों, उनका आचरण भी उसी प्रकार का होगा। लोगों ने देखा भी होगा। वो लोग औरंगजेब को महिमामंडित कर रहे हैं। सबलोग उस कैटेगरी में खड़े हैं। उनके नेताओं में मुंबई से लेकर लखनऊ तक सभी लोग तो महिमा मंडन करने वाले लोग हैं। जैसा आदर्श होगा, वैसा ही चरित्र भी होगी। यही तो हमारी संस्कृति भी कहती है, जो जिसकी पूजा करेगा वो वैसा बनेगा। हम रामकृष्ण को मानते हैं, तो उनके अच्छे गुण भी हमारे अंदर आते हैं। जो बाबर, औरंगजेब, बाबर को अपना आदर्श मानता होगा, उसके आचरण और गुण भी उन जैसे ही होंगे। लोगों ने ये अपनी आंखों से देखा भी होगा।

हम भारतीय एकता की और ये जिन्ना का महिमा मंडन कर रहे: CM योगी

राणा संगा को लेकर उन्होंने कहा कि इतिहास यही लोग जानते हैं, जो जिन्ना को महिमामंडित करते हैं। इसी यूपी में हमलोग सरदार वल्लभ भाई पटेल की रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम कर रहे थे, हमने पूरे प्रदेशवासियों को इसके लिए आमंत्रित किया था। सभी दलों का आमंत्रित किया। एक तरफ भारतीय एकता के आदर्श, भारतीय आत्मीयता के शिल्पी हैं...और ये लोग जिन्ना का महिमा मंडन कर रहे थे।

जिन्ना का महिमा मंडन करने वाले इतिहास क्या जानेंगे?: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, "ये लोग वही कैटेगरी और ब्रीड है, जो बाबर से औरंगजेब और जिन्ना तक का महिमा मंडन करते हैं। देश के प्रति, भारत की विरासत और भारत के महापुरुषों के प्रति इनके भावु क्या होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जो लोग औरंगजेब और बाबर की पूजा करते हों, जिन्ना का महिमा मंडन करते हों, वो इतिहास के बारे में क्या जानेंगे।"

Advertisement

नागपुर को लेकर क्या बोले सीएम योगी?

नागपुर में हिंसा करने वालों को लेकर सीएम योगी ने कहा, “किसी भी बीमारी के उपचार के लिए अलग-अलग केंद्र होते हैं। तो यूपी ऐसे-ऐसे लोगों को बहुत अच्छा उपचार होता है। उनकी जैसी डिमांड होगी वैसा उपचार दे देंगे।”

इसे भी पढ़ें: 'मामला कोर्ट में है तो मान रहे हैं वरना बहुत कुछ...', संभल विवाद पर CM योगी ने अपने अंदाज में दिया जवाब, मथुरा मामले पर कहा

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड