अखिलेश यादव को आई गौशाला से दुर्गंध, CM योगी आदित्यनाथ चले गए खुद घूमने; गायों को हाथों से खिलाया गुड़

सीएम योगी के बरेली में गौशाला दौरे की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी के साथ तमाम बड़े अधिकारी थे। यहां योगी आदित्यनाथ ने गायों को चारा खिलाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath-Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ | Image: ANI

CM Yogi Adityanath: पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गौशाला को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने गौशाला से दुर्गंध की बात कही थी। हालांकि अखिलेश यादव की उस टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद गौशाला पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने बरेली की एक गौशाला का दौरा किया है, जहां वो गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाते हुए भी नजर आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिन बरेली दौरे पर गए। मुख्यमंत्री योगी  ने मंगलवार को बरेली के विकास भवन सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी किया, वृक्षारोपण किया और छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए। उसके बाद बरेली में मुख्यमंत्री योगी  ने एक गौशाला का दौरा किया।

सीएम योगी ने गायों को चारा खिलाया

सीएम योगी के गौशाला दौरे की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी के साथ तमाम बड़े अधिकारी थे। एक व्यक्ति हाथ में गुड़ की थाली पकड़े हुए थे। मुख्यमंत्री योगी ने गौशाला में पहुंचने के बाद एक बछड़े को पहले गुड़ खुलाया। उसके बाद गायों के बीच मुख्यमंत्री योगी गए और वहां गाय को गुड़ खिलाते हुए नजर आए। योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से गायों के लिए हरा चारा भी डाला।

गौशाला पर अखिलेश ने क्या बयान दिया था?

अखिलेश यादव पिछले दिनों कन्नौज के दौरे पर गए थे। एक कथित वीडियो में अखिलेश यादव को कहते सुना गया- 'बताइए, आप (बीजेपी) दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है और उसका पैसा भी खाया जा रहा है। हम लोग सुगंध पसंद करने वाले लोग हैं, इसलिए परफ्यूम पार्क बनाते हैं। ये (बीजेपी) दुर्गंध वाले लोग हैं।'

Advertisement

अहम ये है कि एक समय अखिलेश यादव के सपने में भगवान कृष्ण आया करते थे। वो समय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का था। चुनावों के दौरान अखिलेश यादव ने खुद बयान दिया था कि भगवान श्रीकृष्ण रोज उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि राज्य में  समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है। अभी अखिलेश यादव को गाय और गौशाला से दुर्गंध आती है, जैसा उन्होंने बयान दिया।

यह भी पढे़ं: 'इंशा अल्लाह, बिल पास हो जाएगा', वक्फ पर मौलाना शहाबुद्दीन करने लगे दुआ!
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड