Tamil nadu: करूर में CM विजय का बड़ा ऐलान, पीड़ितों की याद में बनेगा स्मारक, कहा-कुछ घाव कभी भुलाए...

CM विजय ने ऐलान किया कि दुखद घटना की याद में करूर में एक स्मारक बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां कभी न भूलें कि क्या हुआ था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Karur Stampede
करूर में CM विजय का बड़ा ऐलान, पीड़ितों की याद में बनेगा स्मारक | Image: ANI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय शुक्रवार को करूर पहुंचे। सीएम बनने के बाद करूर में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। इस दौरान उन्होंने करूर भगदड़ में प्रभावित 32 परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने करूर की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात देने के साथ एक बड़ा ऐलान भी किया।

सीएम विजय ने करूर में 10 किलोमीटर का रोड शो भी किया। उनकी एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ नजर आई। इसके बाद सीएम विजय ने करूर हादसे में जान गंवाने वाले 32 पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही, 1,700 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नॉन-लेदर यूनिट की आधारशिला भी रखी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने करूर में स्मारक बनाने का ऐलान किया।

करूर भगदड़ की याद में बनेगा स्मारक

करूर में मची भगदड़ की घटना पर CM सी. जोसेफ विजय ने कहा, "पेरम्बलूर पुलिस ने हमें आगाह किया था कि भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है। लेकिन करूर पुलिस ने हमें ऐसा कोई अलर्ट नहीं दिया। वे खुद हमें कार्यक्रम स्थल तक ले गए और मैंने उन पर भरोसा किया। इस दुखद घटना की याद में करूर में एक स्मारक बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां कभी न भूलें कि क्या हुआ था।"

सभा को संबोधित करते हुए भावुक हुए CM विजय

करूर के एटलस ग्राउंड पर पीड़ित परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद सीएम विजय ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा, 'जीवन में कोई व्यक्ति चाहे कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए, दिल के कुछ दर्द और घाव कभी भुलाए नहीं जा सकते। सबसे अधिक जिस दर्द और घाव ने मुझे प्रभावित किया है, वह करूर की घटना है। जीवन की कोई भी सफलता निर्दोषों की जान जाने के दर्द को मिटा नहीं सकती।'

Advertisement

करूर भगदड़ में 41 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि 27 सितंबर 2025 को तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की एक रैली के दौरान हुई भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी। घटना के संचालन औ करूर पुलिस की सुरक्षा इंतजाम पर सवाल उठाते हुए विजय ने पूछा, "इसके लिए कौन जिम्मेदार है? आदेश किसने दिए? मैं आपसे पूछता हूं, क्या इतनी बड़ी भीड़ के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी?

यह भी पढ़ें: 'हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई', सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड