'मां काली के प्रकोप के कारण कैदी वैन में...', CM सुवेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर निशाना, जानें पूरा मामला

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें कैदी वाहन में इसलिए ले जाया गया था, क्योंकि उन्हें मां काली के कोप का सामना करना पड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee Suvendu Adhikari
ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी | Image: Social media

Suvendu Adhikari on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी को इसलिए कैदी वाहन में ले जाया गया था, क्योंकि उन्हें मां काली के कोप का सामना करना पड़ा है।

दरअसल, हाल ही में सुवेंदु अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में आयोजित एक छठ पूजा समारोह में शिरकत की। इसी कार्यक्रम में उन्होंने ममता बनर्जी पर मां काली की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने पिछले साल की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले में मां काली की एक मूर्ति को पुलिस की कैदी वैन में ले जाया गया था।

देवी के कोप का सामना करना पड़ा- सुवेंदु

समारोह में उन्होंने ममता बनर्जी का सीधा नाम लिए बगैर उन पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने पुलिस को मां काली की प्रतिमा को प्रिजन वैन में ले जाने का निर्देश दिया था, उसे महालया के दिन खुद वैसी ही स्थिति से गुजरना पड़ा। अधिकारी ने इसे देवी का प्रकोप बताते हुए कहा कि अपमान करने वाले को खुद देवी के कोप का सामना करना पड़ा।

सुवेंदु ने किस घटना का किया जिक्र?

गौरतलब है कि अक्टूबर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को दूसरे टीएमसी नेताओं के साथ हिरासत में लिया गया था। इसे ममता बनर्जी ने अपहरण जैसा बताया था। साथ ही कहा था कि यह पहली बार है जब उन्हें कैदी वैन में ले जाया गया।

Advertisement

हिंदुओं को बांटने की कोशिश का आरोप

सुवेंदु अधिकारी ने हिंदुओं और सनातनियों को बांटने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ा प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत 2047' का विजन तैयार किया है। उनकी छवि खराब करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली सरकार की अनूठी पहल...नमो यमुना रिवर सफारी में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड