Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली सरकार की अनूठी पहल...नमो यमुना रिवर सफारी में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन

छठ महापर्व के पहले दिन दिल्ली के सोनिया विहार स्थित नमो यमुना रिवर सफारी में एक भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और शानदार म्यूजिकल फाउंटेन के माध्यम से मां यमुना और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथाओं को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली सरकार की अनूठी पहल...नमो यमुना रिवर सफारी में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन
Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली सरकार की अनूठी पहल...नमो यमुना रिवर सफारी में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन | Image: ANI

लोकआस्था के महापर्व छठ के पहले दिन शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में भक्ति, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिल्ली सरकार द्वारा सोनिया विहार स्थित 'नमो यमुना रिवर सफारी' में एक भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और म्यूजिकल फाउंटेन के माध्यम से मां यमुना और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथाओं का जीवंत मंचन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और सांसद मनोज तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पौराणिक कथाओं और श्रीकृष्ण की लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन

कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत मनमोहक रही, जिसमें सबसे पहले देवी यमुना और उनके भाई यम के जन्म की पौराणिक कथा को दर्शाया गया। इसके पश्चात, म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर लाइट्स की जुगलबंदी के बीच मां यमुना और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का शानदार प्रदर्शन हुआ। यमुना की लहरों पर थिरकती रोशनी ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और उत्सवमय बना दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस भव्य आयोजन की झलक साझा करते हुए लिखा कि यमुना की लहरों पर रोशनी के साथ सनातन संस्कृति का वैभव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के शुभारंभ पर यह आयोजन दिल्लीवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है, जो परिवारों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

पर्व को राजनीति से दूर रखने की अपील और यमुना संरक्षण का संकल्प

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष से छठ महापर्व को राजनीति से दूर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है, इसलिए सभी को राजनीतिक मतभेद भुलाकर इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। सीएम ने यमुना की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यमुना रिवरफ्रंट को विश्वस्तरीय पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि आम नागरिक फिर से यमुना के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन से जुड़ सकें।

Advertisement

इलेक्ट्रिक रिवर क्रूज और विश्वस्तरीय सुविधाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

नमो यमुना रिवर सफारी दिल्ली के पर्यटन मानचित्र में एक नया अध्याय जोड़ रही है। यहां सोनिया विहार से जगतपुर तक लगभग 4 किलोमीटर के रूट पर इलेक्ट्रिक रिवर क्रूज सेवा शुरू की गई है, जिसका उद्घाटन हाल ही में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया था। 30 यात्रियों की क्षमता वाला यह पर्यावरण-अनुकूल क्रूज पर्यटकों को यमुना के प्राकृतिक सौंदर्य का करीब से अनुभव कराता है।

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिवर सफारी परिसर में फ्लोटिंग जेट्टी, आधुनिक टिकट काउंटर, वेटिंग लाउंज, फूड कोर्ट, पार्किंग और बच्चों के लिए विशेष प्ले एरिया विकसित किया गया है। बढ़ते उत्साह को देखते हुए सरकार ने फरवरी-मार्च 2027 तक एक और नया क्रूज शुरू करने की योजना बनाई है, जिससे आने वाले समय में इस जल पर्यटन सेवा का और विस्तार हो सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'वोटर लिस्ट से कटे हिंदू वोटर्स के नाम हर हाल में जुड़वाएं...', बीजेपी नेताओं को CM योगी का सख्त निर्देश

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड