अपडेटेड 17 July 2024 at 07:29 IST
CM शिंदे ने की श्री विट्ठल रुक्मिणी माता की महापूजा, आषाढ़ी एकादशी पर लिया आशीर्वाद
CM Shinde Seeks Blessings on Ashadi Ekadashi 2024: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्री विट्ठल रुक्मिणी मन्दिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
- भारत
- 2 min read

CM Shinde Seeks Blessings on Ashadi Ekadashi 2024: आज आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है, इस मौके पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे श्री विट्ठल रुक्मिणी मन्दिर पहुंचे। सीएम शिंदे ने रुक्मिणी माता की महापूजा की और उनका आशीर्वाद लिया।
सीएम शिंदे ने इस दौरान कहा कि पंढरपुर यात्रा, आषाढ़ी यात्रा इस बार बड़े उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है। पिछले साल से ज्यादा श्रद्धालु इस बार दर्शन के लिए आए हैं। सरकार और जिला प्रशासन ने उनके लिए हर प्रकार की व्यवस्था की है। आज मैं वारकरी समुदाय के लोगों से मिला और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी से लेकर इमरजेंसी की स्थिति में आईसीयू तक का प्रबंध किया गया है।
Maharashtra CM Eknath Shinde offers prayers at Maha Puja of Sri Vitthal Rukmini Mata on the occasion of Ashadhi Ekadashi
(Source - Eknath Shinde/X) pic.twitter.com/9k9qg2zWwp— ANI (@ANI) July 16, 2024
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde says, "Pandharpur Yatra, the Ashadhi Yatra this time is being organised with great enthusiasm. More of our brothers and sisters have come here than last year. The government and district administration have made arrangements for them...… https://t.co/7YUfnyKAYi pic.twitter.com/KM8fpCh7If
— ANI (@ANI) July 16, 2024
मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़
मुंबई के वडाला में आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर विट्ठल मंदिर में तड़के सुबह भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सभी ने श्री विट्ठल-रुक्मिणी माता की पूजा-अर्चना की। भक्त पूरी तरह से भक्ति में लीन दिखे।
#WATCH | Maharashtra | Devotees throng Vitthal temple on the occasion of Ashadhi Ekadashi at Wadala, Mumbai pic.twitter.com/8VmMsLD1n9
— ANI (@ANI) July 16, 2024
आषाढ़ी एकादशी का है विशेष महत्व
बता दें कि आषाढ़ी एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। आषाढ़ी एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। चातुर्मास भी इस एकादशी तिथि से शुरू हो जाता है, जो देवउठनी एकादशी तक रहता है। आषाढ़ी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस एकादशी के बाद से सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस साल आषाढ़ी एकादशी 7 जुलाई को मनाई जा रही है।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 July 2024 at 07:29 IST