Chawri Bazaar Building Collapse: चावड़ी बाजार हादसे के बाद JE और AE निलंबित, CM रेखा गुप्ता मौके पर पहुंची, कहा- लापरवाही करने वाले को नहीं बख्शेंगे

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और बताया कि JE और AE को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Rekha Gupta VISIT Chawri Bazaar Building Collapse JE and AE suspended
चावड़ी बाजार हादसे के बाद JE और AE निलंबित, CM रेखा गुप्ता मौके पर पहुंची | Image: ANI/X

Chawri Bazaar Building Collapse: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार (5 नवंबर) सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे गली शाहतारा में शीश महल में इमारत ढहने की सूचना मिली। यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है। 

घटना के बाद दोपहर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 'अभी नगर निगम ने अपने JE और AE को निलंबित किया है। इसके अलावा जो इस इमारत को बना रहा था, उस पर FIR दर्ज हुई है।

हादसे के बाद JE के साथ AE भी सस्पेंड

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि " चावड़ी बाजार में जो इमारत गिरी है, यहां पर अभी तक 2 मृत लोग बाहर निकाले गए हैं। एक व्यक्ति जो निकला है वो घायल है। अभी जांच में इस इमारत के गिरने के कारण पता चल पाएंगे मगर अभी नगर निगम ने अपने JE और AE को निलंबित किया है।'

दोषी बख्शा नहीं जाएगा

आगे उन्होंने कहा "जो इस इमारत को बना रहा था, उस पर FIR दर्ज हुई है। मैं कहना चाहती हूं कि जिस तरीके से लोग अपने घरों का निर्माण करते हुए बचाव और सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं, यह उन्हीं के जीवन के लिए घातक है। जो भी अधिकारी यहां पर ऐसी लापरवाही को नजरअंदाज करेगा, उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। अभी JE और AE को सस्पेंड कर दिया गया है। "

Advertisement

हादसे में 2 की मौत, एक गंभीर घायल

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा, शीश महल में गुरुवार को एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हो गया। वहीं, एक चश्मदीद मोहम्मद नईम ने कहा, "यह करीब 9:00 या 9:30 बजे हुआ। हम सो रहे थे जब हमें एक धमाके की आवाज़ सुनाई दी। हम सब उठे और बाहर भागे। हमें लगा कि हमारा ही घर गिर रहा है। जब हमने चेक किया, तो पता चला कि यह बगल वाले घर का बन रहा घर था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पटाखे के गोदाम में भीषण धमाका, 2 लोगों की मौत; दहला उठा नागौर

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड