Rajasthan: पटाखे के गोदाम में भीषण धमाका, 2 लोगों की मौत; दहला उठा नागौर

नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाके की खबर आई है। इस हादसे में 2 लोगों के मौत की सूचना है। वहीं, धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजस्थान के नागौर में बड़ली इलाके में मौजूद एक पटाखा गोदाम में भीषण धमाके की खबर आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में अभी तक दो लोगों के मौत की सूचना है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। 

शव को पुलिस ने कब्जे में लिया

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग नागौर शहर के बनबाजारवाड़ा इलाके के निवासी थे। दोनों मृतकों के शव JLN अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही नागौर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पहुंच गई और CO जतिन जैन और तहसीलदार नरसिंह टांक ने मोर्चा संभाला। वहीं, वाइस चेयरमैन मोहम्मद शरीफ कुरैशी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पोटेशियम नाइट्रेट से बारूद बनाने की सूचना

पटाखा गोदाम में धमाका कैसा हुआ, इसके बारे में अभी प्रशासन की तरफ से कुछ कहा नहीं गया है। प्रशासन धमाके की कारणों की जांच कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट से बारूद बनाने की सूचना थी। 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड