'जिसने हजारों लोगों को पीड़ा दी, उसे AAP का संरक्षण था, क्या केजरीवाल...', ताहिर हुसैन को दोषी पाए जाने पर CM रेखा गुप्ता की आई पहली प्रतिक्रिया

साल 2020, दिल्ली दंगे में आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन समेत 4 लोगों के खिलाफ कड़कड़डूमा अदालत सजा पर 23 जुलाई को दलीलें सुनेगी। इस बीच ताहिर हुसैन को दोषी पाए जाने पर CM रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया आई हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Rekha Gupta first reaction after Tahir Hussain was found guilty IB officer Ankit Sharma Murder Case
AAP के संरक्षण में था गुनहगार ताहिर हुसैन, CM रेखा गुप्ता का वार | Image: X

IB officer Ankit Sharma Murder Case: दिल्ली दंगे में आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के अलावा, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को दोषी करार दिया है। वहीं, मंगलवार 14 जुलाई को खबर आई है कि दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और 4 अन्य दोषियों के खिलाफ सजा पर 23 जुलाई को दलीलें सुनेगी।

आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषी आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद पहली बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया आई हैं। उन्होंने कहा ऐसी व्यक्ति को दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पर भी हमला बोला।

ताहिर हुसैन दिल्ली की जनता का दोषी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली दंगों के मामले में ताहिर हुसैन को दोषी करार दिए जाने पर कहा 'ताहिर हुसैन जिसको कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगों में दोषी करार पाया गया। वो व्यक्ति जिसने दिल्ली में दंगा भड़काने का काम किया और अंकित शर्मा की हत्या का जिम्मेदार जिसे पाया गया। ऐसा व्यक्ति जो दिल्ली की जनता का दोषी है जिसने हजारों लोगों को पीड़ा दी और सैकड़ों लोगों ने उसमें जान गंवाई।'

ताहिर हुसैन को 'AAP' संरक्षण

उन्होंने कहा कहा कि 'ताहिर हुसैन के साथ में आम आदमी पार्टी का संपर्क और राजनीतिक संरक्षण जो था तो क्या अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह इस बात का जवाब देगें कि दिल्ली में जिस तरीके की घटना उस दंगों के माध्यम से की गई और दिल्ली के लोगों को तकलीफ पहुंचाई, दिल्ली में पत्थरबाजी से लेकर अनेक काम हुआ है। ऐसे व्यक्ति को कोर्ट द्वारा सजा मिलना सच में न्याय मिला है। उन लोगों को जिन लोगों ने दंगों में अपनी जान गंवाई।'

Advertisement

'AAP' के नेताओं पर साधा निशाना

रेखा गुप्ता ने आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड पर आगे कहा 'ताहिर हुसैन, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया इन सबकी जवाबदेही दिल्ली की जनता के प्रति बनती है और दिल्ली की जनता  उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।' 

ये भी पढ़ें: अंकित शर्मा केस में AAP के पूर्व पार्षद समेत 5 दोषी करार, कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगा ताहिर हुसैन, दिल्ली दंगे के दौरान हुई थी हत्या

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड