Odisha Hospital Fire: CM मांझी ने अस्पताल में आग की घटना की न्यायिक जांच के दिए आदेश, 25 लाख के मुआवजे का किया ऐलान; अब तक 10 मरीजों ने तोड़ा दम

ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सीएम ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha Hospital Fire
Odisha Hospital Fire | Image: ANI/Republic

ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आग हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना पर गहरा दुख जताते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मुआवजे का भी ऐलान किया है।

ओडिशा CMO ने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने की दुखद घटना पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और अधिकारियों को प्रभावित मरीजों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने और बिना किसी रुकावट के उनका इलाज जारी रखने का निर्देश दिया।"

 25 लाख के मुआवजे का ऐलान 

सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए, हर मृतक व्यक्ति के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इलाज करा रहे मरीजों और उनके रिश्तेदारों से भी मुलाकात की और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के अधिकारियों को सभी घायल और प्रभावित मरीजों के लिए सबसे अच्छी मेडिकल केयर सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे माझी

इससे पहले सोमवार अहले सुबह CM माझी घटना का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की, और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी घायल और प्रभावित मरीजों को हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

Advertisement

 शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल में लगी आग-CM माझी

सीएम मोहन चरण माझी ने घटना पर कहा, "S.C.B. मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का जो ट्रॉमा केयर सेंटर है वहां संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड में ट्रॉमा ICU और प्रथम मंजिल पर लगे ICU में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। अग्निकांड की चपेट में आने से इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित मरीजों को जब शिफ्ट किया गया तो उसके बाद अन्य 3 लोगों की भी मौत हो गई। हमारे कर्मचारी व सिक्योरिटी ने भी अपना जीवन जोखिम में डालकर राहत बचाव अभियान किया। "

घटना के जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी-CM माझी

सीएम ने अगे कहा, "हमने विभाग को निर्देश दिए थे कि फायर सुरक्षा को बेहतर किया जाए। इसके लिए हम वर्तमान बजट में 420 करोड़ का प्रावधान भी कर चुके हैं। इसके अलावा आगामी बजट वर्ष 2026-27 में भी हमने 400 करोड़ का प्रावधान रखा है। हमारी सरकार आने के बाद हर साल हम सुरक्षा उपाय और अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से काम कर रहे हैं... अग्निशमन विभाग के अधिकारी को हमने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में अग्निविभाग व्यवस्था की जांच करें... जो घटना हुई है, उसमें न्यायिक जांच के आदेश मैं दे रहा हूं। जो घटना हुई इसके लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा तो निश्चित ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जो मरीज थे उनका इलाज जारी है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करूंगा कि वे जल्द स्वस्थ हों।"
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Odisha: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड