असम में 3 और धरे गए, अब तक 53 गिरफ्तार...पाकिस्तान के समर्थन को लेकर बड़ी कार्रवाई; CM हिमंता का बयान चर्चा में
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद जानकारी दी कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- भारत
- 2 min read

Assam News: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव रहा है, लेकिन इसका असर असम में भी दिखाई दिया। कथित तौर पर कुछ लोग असम में पाकिस्तान के समर्थन में खड़े हुए दिखाई दिए। हालांकि असम की हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने ऐसे लोगों को कड़ा एक्शन ले लिया है। पाकिस्तान के समर्थन को लेकर 3 और लोगों की गिरफ्तारी की गई।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद जानकारी दी कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों में कर्बी एंगलोंग से अजीम, धुबरी से हसीनूर और लखीमपुर में अब्दुल को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब कर 53 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 'X' पोस्ट में हिमंता ने लिखा- 'जबकि भारत ने 100 से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया कर दिया है, असम में उनके समर्थकों पर कार्रवाई जारी है।'
बांग्लादेश को लेकर हिमंता ने कांग्रेस पर सवाल उठाए
भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश के निर्माण को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- 'भारत की 1971 की सैन्य जीत निर्णायक और ऐतिहासिक थी। इसने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में तोड़ दिया और बांग्लादेश को जन्म दिया। लेकिन जब हमारे सैनिकों ने युद्ध के मैदान में शानदार सफलता हासिल की, तो भारत का राजनीतिक नेतृत्व स्थायी रणनीतिक लाभ हासिल करने में विफल रहा। बांग्लादेश के निर्माण को अक्सर एक कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जाता है, लेकिन इतिहास एक अलग कहानी कहता है।'
हिमंता ने कहा- 'अगर इंदिरा गांधी आज जीवित होतीं राष्ट्र उनसे हमारे सशस्त्र बलों की ओर से हासिक निर्णायक जीत को गलत तरीके से संभालने के लिए सवाल करता। बांग्लादेश का निर्माण कोई सौदा नहीं था, ये एक खोया हुआ ऐतिहासिक अवसर था।'