'कोई इज्जतदार व्यक्ति यह जमानत लेगा ही नहीं...', अरविंद केजरीवाल को लेकर CM हिमंता का बड़ा बयान

Arvind Kejriwal Interim Bail: अरविंद केजरीवाल को लेकर CM हिमंता ने कहा है कि कोई इज्जतदार व्यक्ति यह जमानत लेगा ही नहीं।

Follow : Google News Icon  
Himanta Biswa Sarma Exposes Misinformation on Assam’s Debt Position
Himanta Biswa Sarma | Image: PTI

Arvind Kejriwal Interim Bail: अरविंद केजरीवाल को लेकर CM हिमंता ने कहा है कि कोई इज्जतदार व्यक्ति यह जमानत लेगा ही नहीं। उन्होंने कहा है कि यह क्या जमानत है? कोई इज्जतदार व्यक्ति विनम्रतापूर्वक अस्वीकार करेगा। यह कोई जमानत है कि आप जाओ फिर 1 तारीख को वापस आ जाओ।

केजरीवाल को अंतरिम जमानत

अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पहले उन्हें 28 मार्च तक ED की रिमांड में भेजा, जो बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ी। दिल्ली के सीएम तब से जेल में ही थे।

करीब 40 दिनों तक जेल की हवा खाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक जमानत दी है। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अब चुनाव प्रचार में हिस्सा भी ले सकेंगे।

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत तो मिल गई है लेकिन वो ज्यादा दिनों तक जेल से बाहर नहीं रह पाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने जो शर्त रखी है उसके मुताबिक 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा।

Advertisement

जमानत की रखी ये शर्त

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी और अच्छी खबर ये है कि वो चुनाव प्रचार कर सकेंगे। हालांकि, कोर्ट ने इसके साथ एक शर्त भी रखी है। दरअसल, उन्हें जिन शर्तों पर जमानत मिली है उसके अनुसार वो चुनाव प्रचार और अपने उम्मीदवारों के लिए रैली में हिस्सा तो ले सकेंगे लेकिन जिस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा है उसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब घोटाले में ED ने दाखिल की 224 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, 13 मई को सुनवाई

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड