अपडेटेड 1 August 2025 at 13:19 IST
Malegaon Blast: तत्कालीन सरकार ने वोट की राजनीति के लिए हिंदू टेरर और भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़े- देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर हमला
मालेगांव ब्लास्ट केस पर कोर्ट का फैसला आने के बाद एक बार फिर 'भगवा आतंकवाद' के नाम पर सियासत शुरू हो गई है। सीएम फडणवीस ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सारा षड्यंत्र वोट की राजनीति के लिए किया गया था।
- भारत
- 2 min read

मालेगांव ब्लास्ट केस पर फैसले आने के बाद BJP 'भगवा आतंकवाद' को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। बीजेपी के नेता आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस वोट की राजनीति के लिए 'हिंदू टेरर' और 'भगवा आतंकवाद' जैसे शब्दों को तैयार किया था। 17 साल पर गुरुवार को NIA कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अब परत-दर-परत इनके षड्यंत्र बाहर आ रहे हैं।
मालेगांव ब्लास्ट केस पर कोर्ट का फैसला आने के बाद यह केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर देश में 'भगवा आतंकवाद' पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी आरोप लगा रहा है कि 2008 का में जो षड्यंत्र रचा गया था वो कांग्रेस ने वोट की राजनीति के लिए किया था। सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय की सरकार ने वोट की राजनीति के लिए 'हिंदू टेरर' और 'भगवा आतंकवाद' जैसे शब्दों को तैयार किया था।
परत-दर-परत यह षड्यंत्र बाहर आ रहा है-फडणवीस
CM फडणवीस ने आगे कहा, उस समय पूरी दुनिया में बहुत बड़े पैमाने पर आतंकवादी घटनाएं हो रही थीं, 'इस्लामिक आतंकवाद' दुनिया भर में चर्चा का विषय था। उन्हें(तत्कालीन सरकार) वोट देने वाले लोगों में नाराजगी पैदा ना हो और उन्हें ये लगे कि हम संतुलन रखते हैं इसलिए 'हिंदू आतंकवाद' की धारणा तैयार की गई और लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन बहुत जद्दोजहद करने के बावजूद कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया। परत-दर-परत यह षड्यंत्र बाहर आ रहा है।
पूर्व ATS अफसर के दावे पर क्या बोले CM?
वहीं, पूर्व ATS अफसर महबूब मुजावर के RSS प्रमख मोहन भागवत की गिरफ्तारी वाले दावे पर फडणवीस ने कहा, आरएसएस के अधिकारी और पदाधिकारी को टारगेट करने का षड़यंत्र था । स्पस्ट रूपप से कहा की हम ऐसा कोई गैरकानूनी काम नहीं कर सकते। ये कांग्रेस के माध्यम से किया गया था। ये उसी की कड़ी है और धीरे धीरे लोग अब बोलना शुरू करेंगे और गंभीर चीजें बहार आएंगी
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 13:19 IST