अभी तक हमने FIR की कॉपी नहीं देखी, दिशा सालियान केस में CBI के एक्शन पर बोले CM फडणवीस, कहा- HC के फैसले का सम्मान करते हैं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिशा सालियान केस में CBI के FIR पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस पर तर्क-वितर्क करना योग्य नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Disha Salian death case
दिशा सालियान केस में CBI के एक्शन पर बोले CM फडणवीस, कहा- HC के फैसले का सम्मान करते हैं | Image: Republic

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को औपचारिक FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर 13 सितंबर को FIR दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। FIR में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के नाम आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CBI के FIR पर पहली प्रतिक्रिया दी है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के सख्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, FIR में फिलहाल किसी भी व्यक्ति को सीधे ‘आरोपी’ के रूप में नामजद नहीं किया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जब तक CBI की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी को आरोपी नहीं माना जाएगा। सीबीआई ने जांच शुरू करते ही गवाहों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।

CBI के FIR में किस-किस का नाम

CBI ने औपचारिक जांच से पहले 11 सितंबर को दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का विस्तृत बयान दर्ज किया था। इसके आधार पर तैयार की गई 16 पन्नों की FIR में  पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, सचिन वाजे और अभिनेता डिनो मोरिया समेत 33 से अधिक लोगों के नामों का जिक्र है। FIR में पिछली SIT के उन सदस्यों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया गया है।

CM फडणवीस ने FIR पर क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने FIR पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अभी तक हमने FIR पढ़ा नहीं है। हाईकोर्ट ने निर्णय करते हुए इस मामले को CBI को सौंपा है। CBI इस मामले में क्या जांच करती है, इस पर हम ध्यान देंगे। इस पर तर्क-वितर्क करना योग्य नहीं है।' बता दें कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या हुई तथा मामले को दबाने की कोशिश की गई।

Advertisement

दिशा के पिता ने किस-किस का लिया नाम

सतीश सालियान ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR की मांग की थी। सतीश सालियान ने कहा, 'मैं 6 साल से इसका इंतजार कर रहा था। खुश होने की कोई वजह नहीं है। मैंने अपनी बेटी को खोया है। आज मुझे राहत महसूस हो रही है। मैंने हाथ जोड़कर जज के प्रति आभार जताया।' CBI की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Disha Salian Cas: CBI की FIR में नाम आने पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड