पहलगाम हमले में मारे गए नीरज उधवानी के परिजनों से मिले CM भजनलाल शर्मा, मंत्री शेखावत और गहलोत ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए राजस्थान के नीरज उधवानी को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेश के बड़े नेता उनके आवास पहुंचे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Bhajanlal Sharma met the family of Neeraj Udhwani
नीरज उधवानी के परिजनों से मिले CM भजनलाल शर्मा | Image: ANI

Rajasthan Desk : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए राजस्थान के नीरज उधवानी को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेश के बड़े नेता उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने नीरज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। 

पहलगाम आतंकी हमले में बेगुनाह लोगों की जान गई

देश के जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। पहलगाम के टूरिस्ट स्पॉट को जिस तरह से निशाना बनाया गया है वो बताता है कि इस हमले को पूरी तरह से हमास मॉड्यूल में अंजाम दिया गया है। जिसके बाद जांच ऐजंसियां इस हमले के इंटरनेशनल तार को भी खंगाल रही हैं। आतंकी हमले में बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो कई लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

CCS की बैठक में अहम फैसले

दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बैठकों का दौरा जारी है। भारत ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। पीएम आवास में करीब ढाई घंटे तक चली CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने आज (गुरुवार) सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है।

Advertisement

बैठक में 5 बड़े फैसले

  • सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जब तक पाकिस्तान बॉर्डर पार से आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता है।
  • अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जो लोग बॉर्डर से आए हैं, वो 1 मई तक वापस जा सकते हैं।
  • पाकिस्तानी नागरिकों की भारत यात्रा पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। SAARC वीजा के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ना होगा।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
  • भारत, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack पर आज सर्वदलीय बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला, अमेरिका दौरा बीच में छोड़ राहुल गांधी भी आ रहे वापस

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड