Pahalgam Attack पर आज सर्वदलीय बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला, अमेरिका दौरा बीच में छोड़ राहुल गांधी भी आ रहे वापस

All Party Meeting : पहलगाम के टूरिस्ट स्पॉट पर हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बैठकों का दौरा जारी है। भारत ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
all-party meeting on Pahalgam Attack Rahul Gandhi Cuts Short His US Visit
Pahalgam Attack पर आज सर्वदलीय बैठक | Image: ANI

All Party Meet : देश के जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। पहलगाम के टूरिस्ट स्पॉट को जिस तरह से निशाना बनाया गया है वो बताता है कि इस हमले को पूरी तरह से हमास मॉड्यूल में अंजाम दिया गया है। जिसके बाद जांच ऐजंसियां इस हमले के इंटरनेशनल तार को भी खंगाल रही हैं। आतंकी हमले में 28 बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो कई लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बैठकों का दौरा जारी है। भारत ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। बुधवार को पीएम आवास में करीब ढाई घंटे तक चली CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने आज (गुरुवार) सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है। जिसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी अपना अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर वापस भारत आ रहे हैं।

CCS बैठक में 5 बड़े फैसले

  1. सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जब तक पाकिस्तान बॉर्डर पार से आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता है।
  2. अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जो लोग बॉर्डर से आए हैं, वो 1 मई तक वापस जा सकते हैं।
  3. पाकिस्तानी नागरिकों की भारत यात्रा पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। SAARC वीजा के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ना होगा।
  4. नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
  5. भारत, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।

आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी बीच बांदीपुरा से पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के दो मददगारों ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार है। इन दोनों की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों मददगार बांदीपुरा के हाजन इलाके से पकड़े गए हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए घाटी के अलग-अलग इलाकों से 1500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों में OGW और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोग हैं। 

ये भी पढ़ें: 'मैंने कलमा पढ़ा इसलिए छोड़ दिया, मेरे पास एक शख्स को गोली मार दी...', असम के प्रोफेसर ने चालाकी से बचाई अपनी जान

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड