गुस्सा या एल्गोरिदम का जादू? जानिए कैसे 5 दिनों में 'कॉकरोच जनता पार्टी’ ने बटोरे 80 लाख फॉलोअर्स; वादे सुन आप भी रह जाएंगे हैरान

CJI vs Cockroach Janta Party: चीफ जस्टिस के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके द्वारा शुरू की गई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर छा गई है। सिर्फ 5 दिनों में इंस्टाग्राम पर 80लाख फॉलोअर्स जुटाकर भाजपा को टक्कर दे रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJI vs Cockroach Janta Party
गुस्सा या एल्गोरिदम का जादू? जानिए कैसे 5 दिनों में 'कॉकरोच जनता पार्टी’ ने बटोरे 77 लाख फॉलोअर्स | Image: Republic

CJI vs Cockroach Janta Party: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के एक विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर नई सनसनी खड़ी कर दी है। CJI सूर्यकांत द्वारा युवाओं की तुलना कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ से किए जाने के बाद महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक मजाकिया अभियान शुरू किया। अब यह पेज महज कुछ दिनों में देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों को भी पीछे छोड़ने लगा है।

इंस्टाग्राम पर यह अकाउंट मात्र 5 दिन में 80 लाख फॉलोअर्स पार कर गया। जबकि भाजपा के आधिकारिक अकाउंट पर 87 लाख और कांग्रेस पर 1.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं। तीन दिन में ही 62 लाख फॉलोअर्स जुटाने का रिकॉर्ड देखकर लोग हैरान हैं।

Uploaded image

Gen Z की फ्रस्ट्रेशन को पकड़ा 

अभिजीत ने बताया कि CJI के बयान पर जब उन्होंने X पर पोस्ट किया तो युवाओं ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। इसी से आइडिया निकला और कॉकरोच जनता पार्टी बन गई। इसके वीडियो छोटे, हल्के-फुल्के लेकिन सिस्टम पर तीखा कटाक्ष करने वाले हैं। बेरोजगारी, आलस और युवाओं की नाराजगी को मीम और रील्स के जरिए दिखाया गया, जिसे Gen Z की भाषा में बेहद रिलेटेबल माना जा रहा है। 

बता दें, पार्टी असल में कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। यह एक व्यंग्यात्मक मुहिम है। अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं और पहले AAP की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर रह चुके हैं।

Advertisement

सदस्यता के मजेदार मापदंड और मैनिफेस्टो

यही नहीं, मजाक-मजाक में बनी इस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए चार शर्तें रखी गई हैं- बेरोजगार होना, आलसी होना, ऑनलाइन रहने की लत और भड़ास निकालने की क्षमता। वहीं, इसका नारा है - ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी’। 

इसके अलावा मैनिफेस्टो में भी मजेदार वादे किए गए हैं। जैसे CJI रिटायर होने के बाद राज्यसभा न भेजा जाए, वोट डिलीट करने पर मुख्य चुनाव आयुक्त पर UAPA लगे, महिलाओं को 50% आरक्षण, अंबानी-अडानी के मीडिया चैनलों के लाइसेंस रद्द और दलबदलू नेताओं पर 20 साल की पाबंदी। 

Advertisement

असली फॉलोअर्स या एल्गोरिदम का जादू?

इस पार्टी के फॉलोअर्स की जबरदस्त उछाल देखने के बाद सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि शुरुआती वीडियो तेजी से वायरल होने के कारण इंस्टाग्राम एल्गोरिदम ने इसे भारी प्रमोशन दिया। एक वीडियो के बाद दूसरा, फिर तीसरा… इस चेन रिएक्शन ने पेज को 70 लाख के पार पहुंचा दिया। 

हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि फेक फॉलोअर्स या बॉट्स का इस्तेमाल हुआ हो। वहीं, अभिजीत ने पार्टी का लोगो भी जारी किया है और वेबसाइट पर सदस्यता लेने का ऑप्शन दिया गया है। 

हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोशल मीडिया पर इतनी तेज लोकप्रियता बनाए रखना आसान नहीं होता। अब देखना यह है कि यह मजाकिया पार्टी कितने समय तक युवाओं का ध्यान बनाए रख पाती है। फिलहाल तो CJI के बयान के विरोध में निकली यह ‘कॉकरोच जनता’ सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाई हुई है। 

ये भी पढ़ें:  Heat Wave: राजस्थान नहीं यूपी का बांदा है सबसे गर्म, 48 डिग्री पहुंचा पारा; UP के 23 जिलों में रेड अलर्ट तो दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड