अपडेटेड 4 June 2025 at 19:08 IST
Chinnaswamy Stampede: 'ये स्टेट स्पॉन्सर्ड मर्डर है, फैंस पर लाठीचार्ज किया...', BJP ने प्रदेश के गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा
Chinnaswamy Stampede: बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बीजेपी ने इस घटना को 'स्टेट स्पॉन्सर मर्डर' करार दिया है।
- भारत
- 3 min read

Chinnaswamy Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। इस भगदड़ में मारे गए लोगों की मौत को 'स्टेट स्पॉन्सर मर्डर' करार दिया है।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाह पूनावाला ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जो भगदड़ मची है, जिसमें अब बताया जा रहा है कि कई लोगों की जान चली गई है। कांग्रेस सरकार, कर्नाटक सरकार के इसके लिए पूर्ण तरीके से जिम्मेदार है। यह स्टेट स्पॉन्सर मर्डर है। क्या उनको अंदाजा नहीं था कि वहां पर हजारों लाखों के भीड़ जुटेगी। इतनी बड़ी जीत थी आरसीबी टीम की, आईपीएल में बड़े-बड़े नाम विराट कोहली जैसे वहां पर शामिल होने वाले थे, पहले से इंतेजामात नहीं किए गए, पहले से पुलिस और सुरक्षा नहीं लगाई गई थी, पहले से वहां पर प्रिकॉशन नहीं लिए गए थे, उल्टा भीड़ पर जिस प्रकार से लाठी चार्ज किया गया यह दिखाता है कि कंप्लीट फैलियर हुआ है।
भगदड़ के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार- पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह क्रिमिनल नेगलिजेंस और स्टेट स्पॉन्सर मर्डर है। बताया जा रहा है कि बच्चों की जान गई है, महिलाओं की भी जान गई है, पुरुषों की भी जान गई है। यह एक स्टेट स्पॉन्सर्ड क्रिमिनल नेगलिजेंस है, कर्नाटक कांग्रेस की सरकार ने जश्न के माहौल को जहन्नुम में तब्दील कर दिया है। इनके होम मिनिस्टर को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। कानून व्यवस्था हो, महिला सुरक्षा हो या भीड़ के प्रति जो सारी अरेंजमेंट हो, उसमें बार-बार कर्नाटक कांग्रेस की सरकार फेल हो जाती है।यह कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी चूक है और इतने बड़े जश्न के माहौल को जहन्नुम में तब्दील कर दिया जश्न को खराब कर दिया इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्ण तरीके से जिम्मेदार है, उनकी सरकार जिम्मेदार है।
Advertisement
भगदड़ में 11 लोगों की मौत
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। भारी संख्या में पुलिस स्थित को कंट्रोल करने में जुटी है। हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ कंट्रोल करने में हुई चूक की आशंका जताई जा रही है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 June 2025 at 19:08 IST