अपडेटेड 5 June 2025 at 23:35 IST

Chinnaswamy Stampede: RCB विक्ट्री परेड में 11 मौत पर CM सिद्धारमैया का एक्शन, पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज

Chinnaswamy Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB विक्ट्री परेड के बाद मचे भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद सीएम सिद्धारमैया ने लिया एक्शन। कई अधिकारियों पर गिरी गाज।

Follow : Google News Icon  
RCB Victory Parade Stampede
RCB विक्ट्री परेड में मची भगदड़ में 11 मौत के बाद एक्शन में सीएम सिद्धारमैया। | Image: Republic

RCB के विक्ट्री परेड में जो भगदड़ मची, उसमें 11 क्रिकेट फैंस की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार कटघरे में खड़ी है। लोग लगातार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी भीड़ के लिए इंतजाम क्यों नहीं थे। इन सबके बीच कर्नाटक सरकार ने पुलिस आयुक्त (सीपी) के साथ-साथ कई अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कई कार्रवाइयों की घोषणा की, जिसमें RCB के IPL में ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का निलंबन भी शामिल है। सीएम सिद्धारमैया ने कई उच्च पदों पर तैनात पुलिस अधिकारियों के तत्काल निलंबन की पुष्टि की।

इन अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

जिन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसमें ये नाम शामिल हैं:

  • कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन पुलिस इंस्पेक्टर
  • स्टेशन हाउस मास्टर
  • स्टेशन हाउस ऑफिसर
  • एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त)
  • सेंट्रल डिवीजन डीसीपी (पुलिस उप आयुक्त)
  • क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी
  • अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
  • पुलिस आयुक्त

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस आयुक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

Advertisement

CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस

भगदड़ मामले में बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर अप्राकृतिक मौत के तहत दर्ज किया गया है लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है और CCTV फुटेज चेक कर रही है। एफआईआर के बाद कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए बेंगलुरु शहरी डीसी को नियुक्त किया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जी जगदीश को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने मृतक पीड़ितों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

डीके शिवकुमार ने मांगी माफी

हादसे के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने माफी मांगी और मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी, ऐसा नहीं होना चाहिए था। स्टेडियम में 3 लाख लोग मौजूद थे। उन्होंने तथ्य जानने और स्पष्ट संदेश देने की बात कही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: MP: रीवा में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, गंगा स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु तभी ऑटो पर पलटा ट्रक

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 June 2025 at 23:35 IST