'पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने...', असम में BJP की बंपर जीत पर CM हिमंता की पहली प्रतिक्रिया; PM मोदी के बारे में कही ये बात

Himanta Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। रुझानों के अनुसार बीजेपी 100 के पार पहुंच चुकी है। असम में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कहा 'जैसी हमारी उम्मीद थी, वैसे ही हम जीते हैं।'

Follow : Google News Icon  
Chief Minister Himanta Biswa Sarma reaction after victory in Assam election
असम जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा? | Image: Social media

Himanta Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी  के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन (NDA) सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी करने को तैयार है। 126 सदस्यीय विधानसभा की मतगणना में एनडीए ने रुझानों में 100 के पार का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस बीच असम में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए असम की जीत को लोगों का प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा 'असम वासियों ने हमें दिल खोलकर प्यार दिया।' इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की जीत भारत की जीत है भी बताया।

असम वासियों ने हमें दिल खोलकर प्यार दिया-CM हिमंत बिस्व सरमा

असम में जबरदस्त सफलता के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा 'जैसी हमारी उम्मीद थी, वैसे ही हम जीते हैं। हमें कोई अफसोस नहीं है, असम वासियों ने हमें दिल खोलकर प्यार दिया। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने असम, पूर्वोत्तर को आगे ले जाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री का पूर्वोत्तर को अष्टलक्ष्मी बनाने का जो सपना है उसे साकार करने के लिए जनता ने हमें वोट दिया है।'

पश्चिम बंगाल की जीत भारत की जीत-हिमंत बिस्व सरमा

असम जीत के अलावा, हिमंत बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'पश्चिम बंगाल की जीत भारत की जीत है। यह भाजपा की जीत नहीं, यह भारत की जीत है। हमारे डेमोग्राफी से लेकर सुरक्षा तक बहुत बड़ी चुनौती है। असम में हम कितना भी काम कर लें, लेकिन भारत-बांग्लादेश की सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल में है। ममता बनर्जी ने फेंसिंग के लिए सरकार को जमीन नहीं दी। आज यह जो जीत है वह भारत की जीत है।'

Advertisement

असम की जीत पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा 'असम ने एक बार फिर भाजपा-NDA को आशीर्वाद दिया! असम विधानसभा चुनाव में भाजपा-NDA की जीत हमारे गठबंधन के विकास पर ज़ोर देने और लोगों की ज़िंदगी में अच्छा बदलाव लाने के लिए ठोस समर्थन को दिखाती है। मैं असम के अपने बहनों और भाइयों को ज़बरदस्त जीत के लिए धन्यवाद देता हूँ। मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूं कि हम राज्य के बदलाव के लिए काम करते रहेंगे।'

आगे उन्होंने लिखा 'मैं असम के लोगों के बीच चौबीसों घंटे काम करने वाले सभी भाजपा-NDA कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं। यह तारीफ के काबिल है कि पिछले दस सालों में हमारी पार्टी और गठबंधन ने कितनी तरक्की की है। उनकी कोशिशों ने यह सुनिश्चित किया है कि हमारा सकारात्मक एजेंडा लोगों के दिलों में उतरा है।'

Advertisement

ये ही पढ़ें: Assembly Elections 2026: PM मोदी का जलवा बरकरार, 21 राज्यों तक पहुंचा NDA का विजय रथ, INDI की निकली हवा, 6 राज्यों तक सिमटा
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड