Assembly Elections 2026: PM मोदी का जलवा बरकरार, 21 राज्यों तक पहुंचा NDA का विजय रथ, INDI की निकली हवा, 6 राज्यों तक सिमटा

पश्चिम बंगाल चुनाव मतगणना में बीजेपी सत्ता के करीब है। अगर भारतीय जनता पार्टी आराम से बहुमत के आंकड़े 147 को पार कर जाएगी और सत्ता पर काबिज हो जाएगी तो, इससे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा शासित राज्यों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी।

Follow : Google News Icon  
National Democratic Alliance in 21 States
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा शासित राज्यों की संख्या बढ़कर 21 | Image: Social media

पश्चिम बंगाल में इस बार 'खेला' हो गया है। राज्य की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शाम 5 बजे तक रुझान इस बार बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। रुझानों में पार्टी सरकार बनाने के जादुई आंकड़ों से कही अधिक आगे हैं। वहीं, रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार पिछड़ ही रही है।

अगर भारतीय जनता पार्टी आराम से बंगाल में बहुमत के आंकड़े 147 को पार कर जाएगी और सत्ता पर काबिज हो जाएगी तो, इससे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा शासित राज्यों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी। वहीं, केरल में जीत के साथ IND गठबंधन 6 राज्यों तक सिमटकर रह जाएगी।  केरल में चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के भविष्य की संभावनाओं पर अनिश्चितता के बादल छा दिए हैं।

देश के 21 राज्यों में एनडीए का शासन

पश्चिम बंगाल में जीत के बाद भाजपा स्वयं 15 राज्यों में स्वतंत्र रूप से सरकार चलाएगी, जबकि बिहार (जेडीयू के साथ), आंध्र प्रदेश (टीडीपी के साथ), नागालैंड (नागा पीपुल्स फ्रंट के साथ) और मेघालय (नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ) में गठबंधन के कारण गठबंधन की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

कांग्रेस तमिलनाडु की सत्ता से बाहर?

तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है , जहां तमिल वेट्री कज़गम (टीवीके) के नेता विजय ने नए 'जना नायकन' के रूप में सत्ता की तैयारी में लगभग जुट गए हैं। 2026 तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पारी बनकर उभरी है।

Advertisement

हिमाचल-कर्नाटक और तेलंगाना कांग्रेस के पास

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) वर्तमान में भारत के 3 राज्यों में अपने दम पर सत्ता में है और 2 अन्य राज्यों में गठबंधन सरकार का हिस्सा है। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की सत्ता में है। वहीं, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में है और तमिलनाडु में कांग्रेस सत्तारूढ़ DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि, तमिलनाडु में तमिल वेट्री कज़गम (टीवीके) के नेता विजय ने नए 'जन नायक' के रूप में सत्ता पर काबिज होने के लिए तैयार है।

असम में एक बार फिर बीजेपी

असम में कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई राज्य विधानसभा चुनाव में जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हार गए। चुनाव आयोग के अनुसार, गोस्वामी को 69,439 वोट मिले और उन्होंने 23,182 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 

Advertisement

वहीं, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के रुझानों के अनुसार, भाजपा 79 सीटों पर आगे है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 23 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 10 सीटों पर और असम गण परिषद (एजीपी) 9 सीटों पर आगे है। अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एयूडीएफ) 2 सीटों पर आगे है, जबकि रायजोर दल (आरजेआरडी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल (यूपीपीएल) क्रमशः दो और एक सीट पर आगे हैं।

ये भी पढ़ें: 'मोदी को बोलो पश्चिम बंगाल को बचाना है...', बंपर जीत से गदगद मनोज तिवारी ने खोला जीत का राज, बताया क्यों खिल रहा कमल
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड