छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में छह लोगों के मारे जाने की खबर है और आधे दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhattisgarh Markatola Ghat Road Accident
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 7 घायल | Image: X

Chhattisgarh Road Accident: छतीसगढ़ के बालोद जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां भारी बारिश के बीच शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मारे जाने की खबर है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर आसपास में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के मरकटोला घाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर अभिषेक सिन्हा ने कहा 'घायलों की हालत खराब है, इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि हमें उन्हें रायपुर रेफर करना पड़े।

ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर

मरकटोला घाट हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद बालोद CSP माया शर्मा ने कहा '“यह घटना मरकटोला घाट पर हुई, जहां धान ले जा रहे एक ट्रक की टक्कर एक पिकअप गाड़ी से हो गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, और सात अन्य घायल हो गए।' बताया गया है कि गाड़ी में कुल 14 यात्री थे। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी को ट्रक ने घसीटते हुए जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई

इस भीषण घटना के धमतरी के मेयर रामू रोहरा ने कहा 'जब मैन जिला अस्पताल पहुंचा कुछ बॉडीज़ पहले ही लाकर उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया गया था। यहाँ चार लोगों की मौत हो गई है, और दो और मौतें वहीं हुईं, इसलिए उनकी बॉडीज़ भी रास्ते में हैं। हमें छह मौतों की जानकारी है। डॉक्टरों के रेफ़र करने के बाद, एम्बुलेंस रायपुर के लिए निकल चुकी हैं; दो मरीज़ निकल चुके हैं, और हम बाकियों को भी भेजने का इंतज़ाम कर रहे हैं। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

भारी बारिश के कारण मरकाटोला घाट इस भयानक हादसे के बाद सड़क की स्थिति और यातायात दोनों प्रभावित रहे। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है। बालोद CSP माया शर्मा ने कहा 'इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। उन्हें पहले इलाज के लिए धमतरी के ज़िला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी चोटें गंभीर होने के कारण, अब उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'CM पर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट, वरना जाएंगे कोर्ट', जमुई कांड पर तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को घेरा, पीड़ित की पहचान उजागर करने का लगाया आरोप
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड