'CM पर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट, वरना जाएंगे कोर्ट', जमुई कांड पर तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को घेरा, पीड़ित की पहचान उजागर करने का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जमुई कांड की नाबालिग की तस्वीर जारी कर पीड़िता की पहचान उजागर की है। उनके ऊपर बिहार पुलिस तुरंत पॉक्सो एक्ट लगाए। सीएम पर पॉक्सो एक्ट न लगाए जाने पर उन्होंने कोर्ट जाने की भी बात कही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jamui harassment video tejashwi Yadav samarth chaudhary
'CM पर लगे पॉक्सो एक्ट, वर्ना जाएंगे कोर्ट': जमुई कांड पर तेजस्वी ने CM को घेरा | Image: X

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary:  बिहार में इन दिनों जमुई नाबालिग छेड़छाड़ कांड का मामला गरमाया हुआ है। इस घटना पर बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला कर रहे हैं।

इस बीच कल, 24 सितंबर को तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमुई की नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने एक्स पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक पेज से शेयर किए गए कथित पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ाने की बात कही थी।

अब आज यानी, शुक्रवार 25 सितंबर को मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा 'मेरा कहना यही है कि उन्हें तो कोई ज्ञान नहीं है। उन्हें केवल मुख्यमंत्री बना दिया गया है। अगर बिहार पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मुख्यमंत्री को अभियुक्त नहीं बनाती है तो हम लोग बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।'

मुख्यमंत्री के ऊपर बिहार पुलिस तुरंत पॉक्सो एक्ट लगाए

"कल पॉक्सो एक्ट (POCSO) को लेकर बड़ा मामला सामने आया। आप सभी जानते हैं कि कानून सभी के लिए बराबर है। ये कानून सभी के लिए है। लेकिन जिस प्रकार से पॉक्सो एक्ट की धज्जियां सम्राट चौधरी ने उड़ाई है, वह आप सबने देखा होगा। मेरा कहना यही है कि उन्हें तो कोई ज्ञान नहीं है। उन्हें केवल मुख्यमंत्री बना दिया गया है, उनके ऊपर बिहार पुलिस तुरंत पॉक्सो एक्ट लगाए। जमुई या कहीं और जो घटनाएं हुई हैं तो पुलिस ने कई लोगों पर पॉक्सो एक्ट लगाया है।'

Advertisement

CM पर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट, वर्ना जाएंगे कोर्ट

आगे उन्होंने कहा 'अगर मुख्यमंत्री पर पॉक्सो एक्ट नहीं लगेगा तो इस एक्ट को कौन मानेगा? कानून सभी के लिए बराबर है। यदि आप पॉक्सो एक्ट के उल्लंघन में मुख्यमंत्री को अभियुक्त नहीं बनाते हैं तो अन्य लोगों को छोड़ दीजिए। अगर बिहार पुलिस मुख्यमंत्री को अभियुक्त नहीं बनाती है तो हम लोग बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे क्योंकि ये कानून सभी के लिए है और कार्रवाई होनी चाहिए।'

कानून सभी के बराबर है

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा "पूरे देश के लोगों ने ये देखा है कि कैसे सम्राट चौधरी ने उस बच्ची का चित्र सोशल मीडिया पर जारी किया है... इसी आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस पॉक्सो एक्ट लगा रही है तो मुख्यमंत्री को क्यों छोड़ा जा रहा है?"

Advertisement

क्या है जमुई वाला मामला?

बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के जमुई ने कुछ मनचलों ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके एक दिन बाद खबर आई है कि जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर हुआ है। बता दें कि इस घटना के बाद बिहार सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी।

वहीं पीड़िता की मां ने घटना के 24 से 48 घंटे के भीतर हुई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें बुलाया था। उन्होंने बेटी की सुरक्षा, पढ़ाई से लेकर भविष्य तक की मदद का भरोसा दिया है। 

ये भी पढ़ें: जमुई, समस्तीपुर के बाद बांका में छेड़छाड़ की घटना पर बवाल, तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, कहा- कितनी बहन-बेटियों के साथ...

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड