छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला,अस्पतालों में सुरक्षा के लिए तैनात होंगे हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी जवान

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chief Minister Vishnudev Sai
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | Image: ANI

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब हथियारबंद रिटायर्ड आर्मी के जवान तैनात किए जाएंगे।

इस कदम का उद्देश्य अस्पतालों और वहां के स्टाफ की सुरक्षा को मजबूत करना है, विशेष रूप से हाल ही में कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रा के साथ हुई अत्यंत गंभीर घटना के बाद, जिसने पूरे देश में अस्पताल सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं।

स्वास्थ्य मंत्री रायपुर में किया सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा को और भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में रिटायर्ड आर्मी जवानों की होगी तैनाती

कोलकाता की घटना के बाद देशभर के डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल की थी, जो सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद समाप्त हुई। डॉक्टरों द्वारा व्यक्त की गई सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने अस्पतालों में रिटायर्ड आर्मी जवानों की तैनाती का निर्णय लिया है।

Advertisement

FAIMA का हड़ताल खत्म करने का ऐलान

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में हड़ताल गए डॉक्टरों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अपील पर हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के सकारात्मक निर्देशों के बाद वापस लेने का फैसला लिया है। FAIMA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम अंतरिम सुरक्षा और अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदमों के लिए हमारी प्रार्थनाओं की स्वीकृति का स्वागत करते हैं।

AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

इससे पहले आज कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध हड़ताल कर रहे AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया । सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: लखनऊ के श्रवण साहू हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्र कैद की सजा, CBI स्पेशल कोर्ट का फैसला

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड