अपडेटेड 19 August 2025 at 15:18 IST

दिवाली से पहले अब इस प्रदेश के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा; CM ने किया 55 फीसदी DA देने का ऐलान

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Follow : Google News Icon  
Chhattisgarh government decision DA Hike
दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा | Image: X

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 55% महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सीएम के इस घोषणा के साथ ही राज्य के सरकारी कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

इसकी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, "भारत सरकार में DA 55% मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में हम DA 53% दे रहे हैं। आने वाले समय में दीवाली का भी त्योहार है। हम लोग भी अब राज्य के कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के DA में इजाफा

सीएम ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान हो गया है। यह बढ़ा हुआ DA नवंबर 2025 से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि मंगलवार को सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

कैबिनेट बैठक में हुआ अहम फैसला

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक के बाद बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 90 एकड़ जमीन को रियायती प्रीमियम दर पर आवंटित करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, चना खरीदी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया, जो किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी साबित होगा। 

Advertisement

बता दें कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता को 53% से बढ़ाकर 55% करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से लागू होगी। सरकार ने यह कदम बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए लिया था, ताकि कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके। 
 

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप का अनुष्का यादव के साथ वायरल फोटो पर बड़ा खुलासा

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 August 2025 at 15:18 IST