BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्‍सली; गोलीबारी अभी भी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhattisgarh
Chhattisgarh | Image: ANI/File

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।  जानकारी यह भी आ रही है कि एनकाउंटर में 2 जवान भी शहीद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवान बड़े नक्सलियों की सूचना पर निकले थे। घायल जवानों को घटना स्थल से निकालने जगदलपुर से MI 17 हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है।

भारी हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर पुलिस ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। बीजापुर में ही 1 फरवरी, 2025 को गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें 8 नक्सली मारे गए थे। पिछले महीने 20-21 जनवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर गरियाबंद जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। इनमें 90 लाख का इनामी नक्सली चलपति भी शामिल था।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि इस साल 1 फरवरी, 2025 तक राज्य में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था। बता दें कि नवंबर, 2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी थी और विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद से राज्य में नक्सल रोधी अभियान में काफी तेजी आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च, 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त करने का ऐलान किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- BREAKING: दिल्‍ली में टुकड़े-टुकड़े हुई श्रद्धा वाल्कर के पिता की मौत, बेटी का अंतिम संस्‍कार कर पाना भी नहीं हुआ नसीब
 

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड