दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान; इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और हाईकोर्ट

दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के मौके पर आगामी 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। वहीं, बुधवार को रेखा गुप्ता सरकार ने बताया कि इस खास मौके पर दिल्ली हाईकोर्ट और अन्य कोर्ट भी बंद रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhath Puja delhi holiday
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान | Image: X

रेखा गुप्ता सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य सरकार के अधीन वाले सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बता दें कि छुट्टी का ऐलान मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी की गई। वहीं, अब बुधवार 11 नवंबर को रेखा गुप्ता में मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि अब छठ पूजा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट और अन्य संबंधित कोर्ट में भी 16 नवम्बर को अवकाश रहेगा।

16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक छुट्टी

मंगलवार को उपराज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी करते हुए कहा गया कि छठ पूजा के अवसर पर, 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को दिल्ली भर के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

छठ पूजा पर हाईकोर्ट भी रहेगा बंद

वहीं, बुधवार को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री ने कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट में एक प्रेस विज्ञप्ति पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि " सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि छठ पूजा के कारण सोमवार, 16 नवंबर 2026 को इस न्यायालय और इसके अधीनस्थ न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

सोमवार, 16 नवंबर 2026 के अवकाश के बदले, तीसरे शनिवार, 21 नवंबर 2026 को इस न्यायालय में कामकाज (सिटिंग) का दिन घोषित किया गया है, और दूसरे शनिवार, 12 दिसंबर 2026 को इस न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में कामकाज (सिटिंग) का दिन घोषित किया गया है।

Advertisement

सोमवार, 16 नवंबर 2026 के लिए तय किए गए मामलों की सुनवाई इस न्यायालय और इसके अधीनस्थ न्यायालयों में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को की जाएगी; यह सुनवाई उस तारीख के लिए पहले से तय मामलों के अतिरिक्त होगी।

ये भी पढ़ें: Himachal: आसमान से गिरे, हाईटेंशन तारों में अटके; 150 मीटर ऊंची बिजली के तारों में लटका रूसी पैराग्लाइडर, ऐसे बची जान

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड