Himachal: आसमान से गिरे, हाईटेंशन तारों में अटके; 150 मीटर ऊंची बिजली के तारों में लटका रूसी पैराग्लाइडर, ऐसे बची जान

Himachal Russian Paraglider: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जमीन से करीब 150 मीटर से अधिक ऊंचाई पर एक रूसी पैराग्लाइडर बिजली की हाईटेंशन तारों में फंस गया, जिसके बाद करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बचा लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SDRF team rescues Russian paraglider trapped in power lines in Mandi
150 मीटर ऊंची बिजली के तारों में लटका रूसी पैराग्लाइडर, ऐसे बची जान | Image: X/ANI

Himachal Russian Paraglider: हिमाचल प्रदेश के मंडी में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरने वाला एक रूसी पैराग्लाइडर मंडी-पाडर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 150 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हाई-टेंशन बिजली लाइनों में फंस गया, जिसके बाद आसपास में हड़कंप मच गया। 

इस बीच रूसी पैराग्लाइडर की जान करीब तीन घंटे तक हवा में लटकी रही। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंची और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की 16 सदस्यीय टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर पैराग्लाइडर को सुरक्षित बचा लिया।

3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैराग्लाइडर सुरक्षित रेस्क्यू

दरअसल, रूसी पायलट ने बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस बीच रूसी पटलट उड़ान भरते ही नियंत्रण खो बैठा और करीब 150 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हाई-टेंशन बिजली लाइनों में उलझ गया, जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया।  

रूसी पैराग्लाइडर बिजली की हाइटेंशन तारों में करीब 3 घंटे तक लटका रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सबसे पहले बिजली की लाइन बंद करवाई गई, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैराग्लाइडर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

Advertisement

रेस्क्यू के बाद मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल में भर्ती

लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, लोगों और 56-मीटर हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से यह हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। रेस्क्यू के बाद, विदेशी नागरिक को मेडिकल जांच और फर्स्ट एड के लिए पास के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए, मंडी में SDRF यूनिट के इंचार्ज विनोद ठाकुर ने कहा कि पैराग्लाइडर को लाइव ट्रांसमिशन लाइनों से सुरक्षित निकालने के लिए खास सेफ्टी गियर लगाए गए थे।

वह होश में था और बोल पा रहा था-SDRF अधिकारी

रेस्क्यू के बाद पैराग्लाइडर की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए SDRF अधिकारी ने कहा, "पहली नज़र में, वह ठीक लग रहा था। वह होश में था और बोल पा रहा था। हालांकि, डॉक्टर जांच के बाद उसकी सही मेडिकल कंडीशन का पता लगा पाएंगे।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें...,' बीजेपी MLA रत्ना देबनाथ का रायगंज एनकाउंटर पर समर्थन, Rg Kar के आरोपियों के लिए की ये मांग

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड