Chhath Puja 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, CM नीतीश कुमार से चिराग पासवान तक... देश की नामचीन हस्तियों ने की छठ पूजा, दिया अर्घ्य, VIDEO

छठ पूजा के तीसरे दिन देश के प्रमुख नेताओं ने भक्ति भाव से सूर्य को अर्घ्य दिया। अगल अलग स्थानों पर अनुष्ठान आयोजित हुए। लोक आस्था के पर्व छठ से जुड़ी Video और तस्वीरें सामने आई हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 | Image: ANI

Chhath Puja 2025: भारत में धूमधाम से छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले पर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का खास महत्व है। इस दिन वर्ती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और छठी मैया की पूजा करते हैं। इस खास अवसर पर देशभर के नेताओं ने अलग अलग जगहों पर अयोजित अनुष्ठानों में भाग लिया और देश के सभी नागरिकों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भक्ति भाव से सूर्य को अर्घ्य दिया। तस्वीरों में देखें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सूर्य को दिया अर्घ्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छठ पूजा के दौरान अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूरे भक्ति भाव से अनुष्ठान किया, उन्होंने देश के सभी नागरिकों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया संध्या अर्घ्य 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में सीएम हाउस में संध्या अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने छठ पूजा के महत्व और इसकी परंपराओं के बारे में बात की। 

Image
चिराग पासवान ने परिवार के साथ की पूजा

केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पार्टी कार्यालय में परिवार के साथ छठ पूजा के अनुष्ठान किए। 

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती घाट पर छठ पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी उनके साथ थे। 
 

CM रेखा गुप्ता ने की पूजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर पूजा कर लिखा- 'आज मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की रौनक, श्रद्धा और दिव्यता का अनुभव किया।'

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय छठ पूजा अनुष्ठान करने के लिए अपने परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे।

भाजपा सांसद रवि किशन छठ पूजा के तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' आयोजन में शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छठ पूजा समारोह में लिया भाग 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जुहू बीच पर आयोजित छठ पूजा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने छठ पूजा के महत्व और इसकी सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja In UP: गोमती घाट पर CM योगी ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड