Rajasthan: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से 7 कर्मचारियों की मौत; कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। हादसे में 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है। आग बुझाने का प्रयास फिलहाल जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan chemical factory fire
भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग | Image: ANI

राजस्थान के भिवाड़ी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। हादसे में 7 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। फैक्ट्री के अंदर अब भी कुछ मजदूरों को फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने का प्रयास फिलहाल जारी है।

भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें सात मजदूर जिंदा जल गए। घटना के बाद फैक्ट्री के अंदर अफरा-तफरी मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।

जिंदा जलने से 7 मजदूरों की मौत

घटना की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का प्रयास फिलहाल जारी है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सातों शव बाहर निकाला है। कुछ और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।

बहुत ही दुखद और गंभीर घटना-राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष,गोविंद सिंह डोटासरा ने भिवाड़ी आग घटना पर दुख जताते हुए कहा, "केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8-10 लोगों की मृत्यु हो गई है। काफी लोग घायल हुए हैं। नुकसान हुआ है। जनता आक्रोशित है। सरकार को और प्रशासन को इसके अंदर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए... ऐसी कई घटनाएं हो गई है सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है ये बहुत ही गंभीर बात है।"

Advertisement

फैक्ट्री में गैरकानूनी तरीके से बनाया जा रहा था पटाखा-जिला कलेक्टर

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला कलेक्टर,अलवर, डॉ अर्तिका शुक्ला पहुंची। हादसे का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा, रेडिमेड कपड़े बनाने के नाम पर फैक्ट्री लीज पर ली गई थी लेकिन यहां गलत तरीके से पटाखे बनाना का काम किया जा रहा था। शुरूआती जांच में पता चला है कि गैरकानूनी तरीके से परिसर का गेट बंद करके पटाखे या एक्सप्लोसिव बनाने का काम चल रहा था। FIR भी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। PMO ने X पोस्ट में लिखा, भिवाड़ी में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भारत को खालिस्तान...', अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड