BREAKING: 'भारत को खालिस्तान बना देंगे', अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी के बीच घर वापस लौटे बच्चे

अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में "भारत को खालिस्तान बनाने" का भी जिक्र किया हुआ। एहतियातन के दौर पर बच्चों को वापस घर भेजा जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ahmedabad School 9 famous schools get bomb threats
अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी | Image: Pixabay

गुजरात के अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शहर के नामचीन स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है, जिसकी बाद अफरा-तफरी मच गई। मेल में भारत को खालिस्तान बनाने जैसी बातों का जिक्र किया गया है। हालात का देखते हुए एहतियातन के दौर पर बच्चों को वापस घर भेजा जा रहा है। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम स्कूलों की गहन तलाशी ले रही है।

सोमवार,16 फरवरी को अहमदाबाद के तीन बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल को मिले धमकी भरे ई-मेल में आज दोपहर तक स्कूल को बम उड़ाने की बाद कही गई है। पुलिस ने बताया कि सुबह के समय स्कूलों को मिली धमकियों से स्कूल और अभिभावकों में दहशत पैदा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन तलाशी अभियान जारी है। 

अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अहमदाबाद के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने बम की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के कई स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में "भारत को खालिस्तान बनाने" का भी जिक्र था।

अफरा-तफरी के बीच बच्चों को वापस भेजा गया घर

धमकी भरे ई-मेल के कारण स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल मैनेजमेंट ने पुलिस को तुरंत सूचित किया और स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। अभिभावकों से अपने बच्चों को वापस घर ले जाने को कहा गया। शहर की साइबर अपराध शाखा धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है। इधर स्कूल परिसर में  डॉग स्क्वाड, बॉम्ब स्क्वाड की टीमों के साथ तलाशी ली जा रही है।

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड