Cheap Flights: सस्ती हो गईं फ्लाइट की टिकटें, सरकार ने IndiGo और Air India के लैंडिंग-पार्किंग चार्ज 25% तक घटाए; मिल रही जबरदस्त छूट

सरकार ने IndiGo और Air India समेत घरेलू उड़ानों के लैंडिंग-पार्किंग चार्ज 25% कम कर दिए है। ऐसे में अब यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलने वाला है। जानें पूरी डिटेल।

Follow : Google News Icon  
Cheap Flight Tickets of IndiGo and Air India
सरकार ने IndiGo और Air India के लिए लैंडिंग और पार्किंग चार्ज घटाया | Image: Freepik

Cheap Flight Tickets: भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने बड़े एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25 प्रतिशत की कटौती का फैसला लिया है। बतादें ये राहत सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए है और अगले तीन महीने तक लागू रहेगी। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AERA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर यह आदेश जारी किया है। ये फैसला तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा 

इस कटौती का सबसे बड़ा फायदा सीधे आम लोगों को मिलेगा। यात्रियों के लिए ये राहत की बात है कि एयरलाइंस पर खर्च कम होने से टिकट की कीमतें भी घट जाएगी। खासकर IndiGo और Air India जैसी बड़ी कंपनियों को यह राहत मिली है।

ईरान युद्ध की वजह से ईंधन महंगा हो गया था और पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने से रूट लंबे पड़ रहे थे। ऐसे में इन दोनों मुश्किलों के बीच ये फैसला कंपनियों के लिए बड़ी राहत है। भारतीय एयरलाइंस पिछले दिनों से कई दबावों से जूझ रही थीं। ईंधन की बढ़ती कीमतों, उड़ानें रद्द करने की मजबूरी और लागत बढ़ने से कई बार टिकट महंगे हो गए। ऐसे में AERA के इस कदम से कंपनियों पर आर्थिक बोझ कम होगा। मंत्रालय का कहना है कि इसका मकसद यात्रियों को सस्ती और बेहतर सेवाएं देना है।

एयरलाइंस ने फैसले का किया स्वागत 

IndiGo और Air India ने इस फैसले का स्वागत किया है। उम्मीद है कि इससे कंपनियां अपने बेड़े को मजबूत कर सकेंगी और लंबी दूरी की उड़ानों पर भी दबाव कम होगा। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AERA) ने साफ किया है कि तीन महीने बाद कोई भी कमाई की कमी भविष्य के टैरिफ रिव्यू में समायोजित की जाएगी।

Advertisement

हवाई सफर होगा सस्ता

माना जा रहा है कि सस्ते टिकटों से ज्यादा लोग हवाई यात्रा चुनेंगे। इससे न सिर्फ एयरलाइंस की आय बढ़ेगी बल्कि पूरा विमानन क्षेत्र मजबूत बनेगा। हालांकि, कंपनियां कितनी राहत यात्रियों तक पहुंचाती हैं, यह देखना बाकी है। यह कदम भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए नई शुरुआत साबित हो सकता है। सरकार की यह पहल दिखाती है कि वह यात्रियों को सस्ती उड़ानें देने और उद्योग को सपोर्ट करने दोनों पर ध्यान दे रही है। अभी सभी की नजर इस बात पर है कि अगले कुछ महीनों में टिकटों की कीमतों में कितना असर पड़ेगा।     

यह भी पढ़ें : Assembly Elections 2026: असम में 84% के पार तो केरल में 75 फीसदी वोटिंग

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड