Assembly Elections 2026: असम में 84% के पार तो केरल में 75 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान, तीन राज्यों में वोटिंग का कैसा रहा पैटर्न?
देश के दो राज्यों असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। इसके बाद चुनाव आयोग ने भी अपना डेटा जारी किया और बताया कि कहां-कहां कितनी वोटिंग हुई। दिग्गजों की सियासी किस्मत का फैसला अब 4 मई को आएगा। पढ़ें पूरी खबर।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई। मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक का डेटा बताया। जिसके अनुसार, पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 86.92 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाला, उसके बाद असम में 84.42 प्रतिशत और केरल में 75.01 प्रतिशत वोटरों ने अपने मतदान का प्रयोग किया।
देश के दो राज्यों असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए इन विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आएगा। तीनों जगह भारी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन समेत कई बड़े नेताओं ने वोट डाला। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी जब वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने अपनी पुरानी परंपरा को बनाए रखा, वो मोटरसाइकिल से पोलिंग बूथ तक पहुंचे और फिर मतदान किया। विधानसभा सीटों की बात की जाए तो असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए वोटिंग हुई।
केरल विधानसभा चुनाव में 75.1 प्रतिशत वोटिंग
केरल की 140 सीटों पर 2.6 करोड़ से ज्यादा वोटरों के हाथ में 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला है। राज्य भर में 2,69,53,644 रजिस्टर्ड वोटरों में से 1,38,27,319 महिला वोटर हैं और पुरुष वोटरों की संख्या 1,31,26,048 है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल में 277 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। वहीं करीब 4,24,518 वोटर 18-19 साल के हैं, जबकि 2,04,608 वोटर 85 साल और उससे ज्यादा उम्र के हैं। यहां सुरक्षित वोटिंग के लिए कुल 30,471 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। जहां 75.1 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाला।
असम में 722 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
असम की बता करें तो यहां 126 सदस्यों वाली विधानसभा सीटें हैं। यहां कुल वोटरों की सख्या 2.5 करोड़ से ज्यादा है। यहां 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। कुल 2,50,54,463 वोटरों में से 1,25,31,552 पुरुष वोटर और 1,25,22,593 महिला वोटर हैं। असम में 318 ट्रांसजेंडर वोटर भी हैं। असम में 6,42,314 वोटर 18-19 साल के हैं। 2,50,006 वोटर 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं और 2,05,085 दिव्यांग हैं।
Advertisement
चुनाव आयोग ने 1,51,132 पोलिंग कर्मचारी किए तैनात
चुनाव आयोग ने देश के दो राज्यों असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराने के लिए कुल 1,51,132 पोलिंग कर्मचारी तैनात किए गए थे। पोलिंग के लिए 41,320 बैलेट यूनिट। 43,975 कंट्रोल यूनिट और 43,997 VVPAT मशीनों का इस्तेमाल किया गया। जिसमें से कुछ इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए भी रिजर्व मशीन रखी गई थी। ताकि जरूरत पड़ने पर और वोटिंग बिना रुके चलती रहे। इसके अलावा, एक्ट्रा पोलिंग कर्मचारियों की तैनाती भी की गई थी।
पुडुचेरी में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां 30 सीटों में 10,14,070 वोटर हैं। इनमें से 5,39,125 महिला वोटर हैं और 4,74,788 पुरुष वोटर हैं। यहां 157 थर्ड जेंडर कैटेगरी के वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा 24,156 वोटर 18-19 साल के हैं। कुल मिलाकर पुडुचेरी में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। यहां 86.92 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले हैं। तीनों जगह मतदान खत्म हो चुका है।