कांग्रेस को Jayant Chaudhary ने दे दिया तगड़ा जवाब, बोले: लेफ्ट-राइट और सेंटर में बंटे रहेंगे तो...

जयंत चौधरी ने कांग्रेस पर अपना गुस्सा निकाला है। राज्यसभा में बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसे दुर्व्यवहार को लेकर दुखी हूं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jayant Chaudhary
जयंत चौधरी | Image: Sansad TV

Jayant Chaudhary Rajya Sabha: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान हंगामे पर राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी ने नाराजगी जताई है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी अपना गुस्सा निकाला है। राज्यसभा में बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसे दुर्व्यवहार को लेकर दुखी हूं।

लोक दल के नेता जयंत चौधरी ने राज्यसभा में कहा कि बड़ा हैरान हूं कि चौधरी चरण सिंह को मिले सम्मान को किसी गठजोड़ के बनने, तोड़ने और चुनाव लड़ने-जीतने तक सीमित रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लेफ्ट-राइट और सेंटर में ही बंटे रहेंगे तो देश के जो असली धरतीपुत्र थे, उनका आदर और सम्मान हम कैसे रख पाएंगे। 

जयंत ने की मोदी सरकार की तारीफ

उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि देश में जितने बड़े नेता आए हैं, उन्होंने एक दूसरे से बहुत कुछ सीखा है, लिया है।'

जयंत ने कहा कि जो आज सरकार है इनकी कार्यशैली में भी चौधरी चरण सिंह की विचारों की झलक है। एक जमीनी सरकार ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है।

Advertisement

लोगों ने कल दिवाली मनाई: जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा, ‘चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा फैसला है। कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई। कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है।’

यह भी पढ़ें: 'मैं कमजोर नहीं हूं', सभापति Jagdeep Dhankhar को आया गुस्सा, राज्यसभा में खड़गे पर भड़के

Advertisement
Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड