मैं कमजोर नहीं हूं', सभापति Jagdeep Dhankhar को आया गुस्सा, राज्यसभा में खड़गे पर भड़के
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ऊपर भड़के हैं। राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा हो रही थी।
- भारत
- 2 min read

Parliament Session: संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ऊपर भड़के हैं। राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टिप्पणी की थी, जिसको लेकर सभापति जगदीप धनखड़ नाराज हो गए।
जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेस नेताओं से कहा, 'इस भाषा का प्रयोग ना करें। मैं चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। बेदाग सार्वजनिक जीवन, बेदाग सत्यनिष्ठा और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता के पक्षधर हैं। हंगामा, अराजकता, निंदा, चीख-पुकार, नारेबाजी मैंने अपनी आंखों से देखी है।'
किसानों का अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे: जगदीप
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं, जिस तरह के शब्द मेरे बारे में नेता प्रतिपक्ष ने इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान हूं और किसानों का अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं किसान वर्ग से आता हूं, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। आप कुछ भी मेरे बारे में बोल देते हैं। आपने मेरे दिल पर चोट किया है। उन्होंने कहा कि मैं पुरानी बातों को बुरे सपने की तरह से भूलना चाहता हूं।
Advertisement
पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला
सभापति के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला। पीयूष गोयल ने कहा, ‘ये हमारे लिए गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मान दिया। कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को पीएम मोदी ने सम्मानित किया है। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि उनके सरनेम में गांधी नहीं था नेहरू, गांधी होता तो चल जाता।..वह स्वयं को भारत रत्न देने में लगे हुए हैं।’