पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बदलवा, नई दरें लागू; जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट

Petrol and Diesel Price Update: एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं फ्यूल की ताजा कीमत क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की दरें
आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की दरें | Image: Shutterstock

Petrol and Diesel Price Update 22th April 2025: देशभर में हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में बदलाव होता है। जिसके अनुसार कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती और बढ़ती है। ऐसे में 22 अप्रैल के दिन पेट्रोल और डीजल की नए दाम (Petrol Diesel Rates) जारी किए गए हैं।

ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको फ्यूल की हालिया कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या है। देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट हो चुकी हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। ईंधन की कीमतें न केवल यात्रा और परिवहन खर्च को प्रभावित करती हैं, बल्कि मुद्रास्फीति और बाजार के हर क्षेत्र से जुड़ी होती हैं। नीचे दिए गए आंकड़ों में आज यानी  22 अप्रैल 2025 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें दी गई हैं:

आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की दरें:


शहर            पेट्रोल    डीजल
दिल्ली           ₹94.77    ₹87.67
मुंबई           ₹103.50    ₹90.03
चेन्नई           ₹101.03    ₹92.61
कोलकाता    ₹105.01    ₹91.82
बेंगलुरु         ₹102.86    ₹88.94
लखनऊ       ₹94.65    ₹87.76
चंडीगढ़        ₹94.24    ₹82.40

सरकार के इस कदम का सीधा असर आम नागरिकों के खर्चों पर पड़ेगा। भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन घरेलू स्तर पर करों में बदलाव से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। हालांकि एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से भविष्य में कीमतों में और उछाल की संभावना जताई जा रही है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर की कीमतों पर नज़र रखें और ज़रूरत के अनुसार ईंधन भरवाएं, क्योंकि आगे चलकर कीमतों में और बदलाव संभव हैं।

Advertisement

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : नए विवाद में फंसे Samay Raina, बीमारी का मजाक उड़ाने पर SC नाराज

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड