अपडेटेड 22 April 2025 at 10:02 IST

'2 महीने का बच्चा और 16 करोड़ का इंजेक्शन, बच गया तो...', नए विवाद में फंसे Samay Raina, बीमारी का मजाक उड़ाने पर SC नाराज

समय रैना को शो में 2 महीने के बच्चे के स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की दुलर्भ बीमारी का मजाक उड़ाते देखा गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Follow : Google News Icon  
Samay Raina
Samay Raina | Image: Republic World

Samay Raina News: कॉमेडियन समय रैना एक के बाद एक नए विवादों में घिरते चले जा रहे हैं। उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया वाले एपिसोड पर बवाल पूरी तरह थमा नहीं था। इस बीच दूसरे कमेंट के चलते समय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिव्यांग बच्चे को लेकर समय ने कुछ ऐसा कहा था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट तक भड़क उठा और उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेंसी पर भद्दा कमेंट किया था। विवाद ने काफी तूल पकड़ा था। इसके चलते समय, रणवीर और शो में मौजूद अन्य गेस्ट को मुंबई पुलिस के सामने पेश तक होना पड़ा।

समय रैना ने शो में उड़ाया था मजाक

दिव्यांग बच्चे पर कमेंट करने के चलते समय रैना के खिलाफ एक याचिका दाखिल कराई गई। क्योर SMA फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने समय रैना पर स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉफी से पीड़ित एक नवजात का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है।

SC ने कहा- ऐसा कंटेंट परेशान करने वाला

जस्टिस सूर्याकांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने मामले को गंभीर से लिया और NGO 'क्योर एसएमए फाउंडेशन ऑफ इंडिया' की वरिष्ठ वकील को एक औपचारिक याचिका दायर करने को कहा है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है। हम यह देखकर सच में परेशान हैं। हम चाहेंगे कि आप इनको भी रिकॉर्ड में रखें। यदि आपके पास वीडियो क्लिपिंग है तो उसे लेकर आएं। इससे संबंधित लोगों को शामिल करेंगे। फिर उपाय बताएंगे कि क्या करना है।

Advertisement

'क्योर एसएमए फाउंडेशन ऑफ इंडिया' ने ऑनलाइन कंटेंट के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग कोर्ट से की है। उनका कहना है कि वह सभी कंटेंट पर रोक नहीं चाहते, लेकिन ऐसे कंटेंट पर अंकुश लगना चाहिए, जो दिव्यांगों का अपमान करती हो।

क्या कहा था समय रैना ने...?

NGO के मुताबिक मामला 10 महीने पहले समय रैना ने दैट कॉमेडी क्लब में स्टैंडअप किया था, उससे जुड़ा है। समय रैना को शो में 2 महीने के बच्चे के स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की एक दुलर्भ बीमारी का मजाक उड़ाते देखा गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने कहा था, "देखो चैरिटी करना तो अच्छी बात है, करनी चाहिए। मैं एक बार चैरिटी देख रहा था। 2 महीने का बच्चा है, जिसके साथ कुछ तो क्रेजी हो गया। जिसके इलाज के लिए 16 करोड़ रुपए का इंजेक्शन चाहिए। 2 महीने के बच्चे को 16 करोड़ का बच्चा इंजेक्शन।"

Advertisement

फिर वो ऑडियंस में बैठी एक महिला से पूछते हैं, "मैम आप बताओ, आपके अकाउंट में 16 करोड़ रुपये आ जाते। एक बार आप अपने पति को देखकर बोलती न कि महंगाई बढ़ रही है... क्योंकि कोई गांरटी नहीं है कि वो बच्चा उस इंजेक्शन के बाद भी बचेगा। मर भी सकता है... सोचो क्या नुकसान होगा इंजेक्शन के बाद। उससे भी खराब सोचो, अगर बच गया और फिर बड़ा होकर बोले कि मैं कवि बनना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें: रणवीर इलाहाबादिया के बाद अब कॉमेडियन स्वाति सचदेवा की 'अश्लील कॉमेडी' पर बवाल, मां को लेकर कही भद्दी बातें; सुनकर भड़के लोग
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 April 2025 at 10:02 IST