अमेरिका के शुल्क लागू होने से पैदा चुनौतियों को अवसर में बदल देगी सरकार: चंद्रबाबू नायडू

एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को देश के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार अमेरिका द्वारा शुल्क लगाए जाने से उत्पन्न चुनौतियों को रणनीतिक लाभ में बदल देगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chandrababu Naidu said Government will turn challenges arising from imposition of US tariffs into opportunities
Chandrababu Naidu said Government will turn challenges arising from imposition of US tariffs into opportunities | Image: PTI/File

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को देश के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार अमेरिका द्वारा शुल्क लगाए जाने से उत्पन्न चुनौतियों को रणनीतिक लाभ में बदल देगी।

नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ समस्याएं तो हमेशा रहेंगी ही। अब मुद्दा यह है कि हम सभी समस्याओं का अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग करें। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत सक्षम हैं। वह संकट का लाभ उठाकर उसे अवसर में बदल देंगे।’’ 

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क लगाने के फैसले के मद्देनजर आई है, जो भारत के लिए कूटनीतिक और आर्थिक चुनौती का संकेत है।

इसे भी पढ़ें: 'दादा' का बदला लेगा रोहित! चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत, 25 साल पहले मिला था गहरा जख्म

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड