Chandra Grahan 2025: खत्म हुआ साल का आखिरी चंद्रग्रहण, तस्वीरों में देखें 'ब्लड मून' का अद्भुत नजारा
27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार था जब ग्रहण को देश के हर हिस्सों में देखा गया है। भारत के अलग-अलग राज्यों से तस्वीरें सामने आई हैं। देखिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कैसा दिखा चंद्रग्रहण...
- भारत
- 2 min read

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों ने रविवार रात पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जो कि रात 9.58 बजे से शुरू होकर देर रात करीब 1 बजकर 26 मिनट तक रहा। यह करीब 3 घंटे 27 मिनट तक रहा।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी गई थी जिससे कि वह पूरी तरह सुरक्षित रहें।
चंद्रग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने
जान लें कि 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार था जब ग्रहण को देश के हर हिस्सों में देखा गया है। भारत में तमिलनाडु से चंद्रग्रहण की शुरुआत हुई। सामने आई कुछ तस्वीरों में देखिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैसा दिखा चंद्रग्रहण...
आसमान पर टिकीं खगोल प्रेमियों की निगाहें
चंद्रग्रहण के दौरान खगोल प्रेमियों की निगाहें आसमान पर टकटकी लगाए रहीं। राजधानी दिल्ली, नोएडा, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी और अन्य शहरों में लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए उत्साहित दिखे।
Advertisement
ग्रहण का देश-दुनिया पर कैसा असर?
ज्योतिष के मुताबिक, कुंभ राशि में लगा चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए लाभकारी माना गया है। इन राशियों के व्यापार, आय और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
हालांकि, पितृपक्ष में एक ही पक्ष में दो ग्रहण लगना आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी बताई गई है।