अपडेटेड 1 February 2024 at 18:34 IST

चंपई सोरेन को सभी 43 विधायकों के समर्थन का दावा, बन सकते हैं झारखंड के नए CM

Jharkhand News: विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सभी 43 विधायकों के समर्थन का दावा किया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  

Jharkhand News: विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सभी 43 विधायकों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि वो झारखंड के नए CM हो सकते हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद उन्हें विधायक दल का नेता घोषित किया गया था।

आपको बता दें कि एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें संयुक्त गठबंधन दल के नेता चंपई सोरेन को समर्थन देने वाले विधायक नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायकों की संख्या बताई गई है। JMM और कांग्रेस विधायकों ने सर्किट हाउस से वीडियो बनाकर जारी किया है।

चंपई सोरेन ने की मीडिया से बात

राज्यपाल से मिलने के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही गठन करने की प्रक्रिया को प्रारम्भ किया जाए, इसलिए राज्यपाल महोदय से कहा है कि सरकार गठन को लेकर जल्दी करें। उन्होंने कहा- 'राज्यपाल ने कहा है कि सभी प्रक्रिया संवैधानिक रूप से पूरी की जाएगी। हमने कहा है कि 22 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। हमने कल ही 8-8.30 बजे तक नई सरकार का दावा पेश कर दिया था। राज्यपाल ने कल यानी 2 फरवरी का समय दिया है।'

इससे पहले जानकारी मिली थी कि JMM के 13 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सिर्फ 35 विधायकों को ही शिफ्ट किया जाएगा। जिन 13 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें JMM के 29 MLA में 7 से विधायक और कांग्रेस के 6 विधायक शामिल हैं।

Advertisement

BJP में भी हो रही है सुगबुगाहट

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी खेमे में भी हलचल जारी है। गुरुवार को बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। BJP के पास झारखंड में फिलहाल 26 MLA हैं। NDA की बात करें तो झारखंड में 31 विधायक हैं। BJP महामंत्री BL संतोष भी रांची पहुंचे हुए हैं। उधर राज्यपाल ने चंपई सोरेन को बातचीत के लिए राजभवन बुलाया था। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा था। JMM के 13 विधायकों से अगर चंपई सोरेन संपर्क नहीं कर पाते हैं, तो बुहमत साबित करने में मुश्किल हो सकती है। 

ये भी पढ़ेंः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, GDP की बताई परिभाषा

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 17:45 IST