अपडेटेड 1 February 2024 at 18:52 IST

झारखंड में सस्पेंस बरकरार! 22 घंटे बाद भी सरकार बनाने का बुलावा नहीं? राज्यपाल ने क्या कहा

Jharkhand News: राज्यपाल से मिलने के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल का बयान बताया।

Follow : Google News Icon  
Champai Soren
चंपई सोरेन | Image: PTI

Jharkhand News: राज्यपाल से मिलने के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही गठन करने की प्रक्रिया को प्रारम्भ किया जाए, इसलिए राज्यपाल महोदय से कहा है कि सरकार गठन को लेकर जल्दी करें।

चंपई सोरेन ने कहा- ‘राज्यपाल ने कहा है कि सभी प्रक्रिया संवैधानिक ढंग से पूरी की जाएगी। हमने कहा कि 22 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। इसपर राज्यपाल ने कल यानी 2 फरवरी का समय दिया है।’ चंपई सोरेन ने कहा कि दावा तो कल ही पेश कर दिया था। हमने कहा कि कल हम लोगों ने 8-8 :30  बजे नए सरकार के गठन का दावा पेश किया था।

चंपई सोरेन ने दी ये जानकारी

मीडिया से बातचीत के दौरान चंपई सोरेन ने कहा- 'हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। फिलहाल 43 विधायक हमारे साथ हैं। हेमंत सोरेन का समर्थन विधिवत आ जाएगा और कुछ विधायक अस्पताल में हैं जोकि लौटकर आ जाएंगे। 46-47 विधायक हो जाएंगे, सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं है।'

आपको बता दें कि चंपई सोरेन से 5 विधायकों ने मुलाकात की थी। इससे पहले समर्थन देने वाले विधायकों की गिनती भी की गई थी। JMM और कांग्रेस विधायकों ने सर्किट हाउस से वीडियो बनाकर जारी किया था।

Advertisement

 हैदराबाद रवाना होंगे विधायक

राज्यपाल से मिलने के बाद JMM के सभी विधायक हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए हैं। इसपर बीजेपी नेता निशिकांत दूबे ने तंज कसते हुए कहा था- 'रांची सर्किट हाउस में हैदराबाद जाने वाले केवल 35 विधायक हैं । सरफराज अहमद विधायक नहीं हैं और हेमंत सोरेन जी जेल में हैं। अभी सभी विधायक राजभवन जाएंगे। वहां से वो एयरपोर्ट गाय, बकरी की तरह ढूंस के ले जाए जा रहे हैं। झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन जी के अनुपस्थिति में यह निर्णय विधायक दल के नेता का कौन लेगा? सूचना अनुसार शिबू सोरेन जी मुख्यमंत्री बसंत सोरेन जी को बनाना चाहते हैं।'

ये भी पढ़ेंः चंपई सोरेन को सभी 43 विधायकों के समर्थन का दावा, बन सकते हैं झारखंड के नए CM

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 18:02 IST