केंद्र और किसान संगठनों के बीच आज अहम बैठक, कृषि मंत्री बोले- निकलेगा समाधान

प्रदर्शनरत किसान संगठनों-केन्द्र के बीच तीन दौर की बैठक बेनतीजा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Farmers Protest
किसान आंदोलन | Image: ANI

Farmers Protest Day 6:  आज एक बार फिर प्रदर्शनकारी किसान संगठन और केंद्रीय मंत्री आमने सामने होंगे। चौथे दौर की वार्ता को लेकर उम्मीदें बरकरार है। मीटिंग चंडीगढ़ में होगी।


दिल्ली कूच के लिए पंजाब हरियाणा से निकले किसानों को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है, यहीं पर उन्हें रोक दिया गया। तीन बार बात हो चुकी है अब चौथे से समाधान की उम्मीद है। किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं जिनकी समझाइश की जा रही है।

मान ली गई 10 मांग 

किसान नेताओं और सरकार के बीच  8, 12 और 15 फरवरी को बैठक हुई थी, लेकिन वो बेनतीजा रही। किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की अपनी मांग पर अड़े हैं। इस बीच सरकार ने किसानों की 10 मांगें मान ली हैं।

3 पर अटकी बात, कौन सी?

तीन मांगों पर बात अटकी है। वो हैं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून, किसानों की कर्ज माफी और 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भी उम्मीद जता चुके हैं कि रविवार को किसान संगठनों के साथ होने वाली बैठक में कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लिया जाएगा। मुंडा ने कहा कि हम जल्द ही कोई समाधान निकाल लेंगे।

Advertisement

जिद पर अड़े किसान नेता की राय!

किसान आंदोलन के छठे दिन चौथे दौर की वार्ता होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और किसान नेता चंडीगढ़ में मिलेंगे। आंदोलन में शामिल किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा, 'केंद्र की मोदी सरकार चाहे तो अध्यादेश लाकर MSP की गारंटी दे सकती है। बाद में संसद में बिल लाकर इसे कानून की शक्ल दे सकते हैं। ऐसा पहले कई मामलों में किया भी जा चुका है।'

ये भी पढ़ें- बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन डे 2, पीएम देंगे स्पीच;किसान-केन्द्र सरकार के बीच चौथे राउंड की बातचीत

Advertisement
Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड