अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग के साथ काम करने का- PM
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा और अंतिम दिन है, प्रदर्शनरत किसान संगठनों और सरकार के बीच अहम बातचीत भी। इसके अलावा खबरें और भी लाइव अपडेट्स में...

मंच से बोले PM अगले 100 दिन अहम
PM Live News: अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।
PM ने 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' की स्थापना की- Shah
Amit Shah Live: शाह ने कहा- मोदी जी ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, जातिवाद, वंशवाद आदि से मुक्ति दिलाई है। मोदी जी ने 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' की स्थापना की। मोदी जी धीरे-धीरे ब्रिटिश शासन से जुड़े राष्ट्रीय प्रतीकों को हटाकर हमें औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कर रहे हैं। यह आजादी के तुरंत बाद किया जाना चाहिए था, फिर भी कांग्रेस ने कभी इसकी जहमत नहीं उठाई।
Advertisement
हर जाति का अपना अधिकार, अपनी पद्धति - UCC पर ममता बनर्जी
Mamata Banerjee Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "वे(BJP) UCC लाना चाहते हैं। आप बताइए क्या हिंदुओं में जैसे शादी होती है वैसे मुसलमानों, आदिवासियों, सिख, ईसाइयों में होती है? हर जाति का अपना अधिकार, अपनी पद्धति है... वे एक राष्ट्र, एक चुनाव करना चाहते हैं तो क्या इसका मतलब राष्ट्रपति शासन है? लेकिन हम लड़ेंगे..."
'देश को औपनिवेशिक मानसिकता से निकाल रहे हैं पीएम मोदी'
Amit Shah Live: अमित शाह ने कहा कि 'देश ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और इसमें कोई शक नहीं है। पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, जातिवाद, वंशवाद से मुक्त किया है। प्रधानमंत्री ने विकास की राजनीति स्थापित की है। प्रधानमंत्री हमें धीरे-धीरे औपनिवेशिक मानसिकता से दूर कर रहे हैं, जबकि ये आजादी के तुरंत बाद हो जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी चिंता नहीं की।' अमित शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।
Advertisement
अमित शाह ने दोहराया बीजेपी का संकल्प
BJP Convention: बोले शाह- देश फिर से मोदी जी को ही चाहता है पीएम बनाना…हमने गरीब- आदिवासियों के लिए बहुत काम। इससे पहले कहा गया कि पार्टी भाजपा देश की आशा और विपक्ष निराशा प्रस्ताव को पारित करने की बात कही गई।
BJP के दो दिवसीय अधिवेशन का डे 2, पहुंचे PM
लुधियाना में किसानों की बैठक
Farmers Protest: पंजाब के लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी। इसकी अध्यक्षता किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल करेंगे। 37 किसान संगठन मीटिंग में भाग लेंगे। यहां पंजाब के टोल प्लाजा फ्री करने समेत शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
ममता बनर्जी ने हजारों संदेशखाली बना रखे हैं- प्रतिमा भौमिक
कश्मीर में बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही प्रभावित
Kashmir Weather Update: गांदरबल जिले के बालटाल, सोनमर्ग में बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात करता हूं, कमलनाथ की नहीं.- जयराम रमेश
Kamalnath Update: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात करता हूं, कमलनाथ की नहीं..."
भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन, आखिरी दिन PM का संबोधन
BJP Convention Day 2: दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। जिसमें आज प्रधानमंत्री का संबोधन मुख्य आकर्षण है। 17 फरवरी को पहले दिन भी पीएम- मोदी है तो मुमकिन है नारों के बीच उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद पश्चिम बंगाल में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी।