नोएडा में ऑनलाइन मंगवाई गई आइस्क्रीम में निकला कनखजूरा, VIDEO देखकर उड़े लोगों के होश

Noida News: नोएडा में ऑनलाइन मंगवाई गई आइसक्रीम में कनखजूरा देखकर लोगों के होश उड़ गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Noida News: नोएडा में ऑनलाइन मंगवाई गई आइसक्रीम में कनखजूरा देखकर लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि नोएडा सेक्टर 12 में रहने वाली महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

ये है मामला

महिला ने बताया कि उसने शनिवार सुबह को ब्लिंकिट से आइसक्रीम मंगवाई थी। जब आइसक्रीम के डिब्बे को खोला तो उसमें कनखबजूरा रेंगता हुआ दिखा। इसके बाद महिला ने ब्लिंकिट को इसकी शिकायत भेजी।

महिला के अनुसार, बच्चों की जिद पर उसने ब्लिंकिट से अमूल वनिला मैजिक आइसक्रीम 195 रुपये की मंगवाई थी। जब उसने आइसक्रीम में कनखजूरे को रेंगते हुए देखा तो वो बहुत ज्यादा घबरा गई। हालांकि, ब्लिंकिट में शिकायत करने के बाद उसके पैसे रिफंड हो गए, लेकिन दोबारा ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। ब्लिंकिट ने बताया कि अमूल वाले उससे संपर्क करेंगे, लेकिन अमूल की तरफ से कोई कॉल नहीं आया।

आइसक्रीम में निकली इंसान की कटी उंगली

इससे पहले मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी है।

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''मलाड पश्चिम में रहने वाले 26 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर ने 'यम्मो कंपनी' की बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। जब वह दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था।'' उसने बताया कि स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे व्यक्ति ने यह मुद्दा उठाते हुए आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ेंः '30 लाख रुपये में बिका NEET पेपर...', आ गया बड़ा कबूलनामा, आरोपियों ने बता दिया कैसे रची गई साजिश

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड