CBSE Board Result 2025: छात्रों की बढ़ी धड़कनें, जल्द जारी हो सकता है 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट; क्या है लेटेस्ट अपडेट?

बोर्ड ने छात्रों और पैरेंट्स को सलाह दी है कि वो लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते हैं। साथ ही फर्जी अफवाहों से भी बचने को भी कहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CBSE Board Result 2025
CBSE Board Result 2025 | Image: File Photo

CBSE 10th-12th Board Result Update: केंद्रीय माध्यम शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं का एग्जाम देने वाले 44 लाख से ज्यादा छात्र बेसब्री से नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अबतक बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो साझा नहीं की गई। हालांकि माना जा रहा है कि अब बहुत जल्द CBSE परिणाम घोषित कर सकता है।

इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया था। वहीं, साल 2024 में CBSE बोर्ड के नतीजे 13 मई और 2023 में 12 मई को जारी किए गए थे। ऐसे में इस बार भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक या फिर अगले हफ्ते की शुरुआत में नतीजे जारी किए जा सकते हैं। CBSE रिजल्ट जारी से नोटिफिकेशन जारी कर तारीख और समय का ऐलान कर सकता है।

तारीख का अभी नहीं हुआ ऐलान

CBSE की ओर से फिलहाल 10वीं और 12वीं के बोर्ड नतीजे जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि बोर्ड ने छात्रों और पैरेंट्स को सलाह दी है कि वो हर लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते हैं। इसके अलावा फर्जी अफवाहों से भी बचने की हिदायत दी गई है।

बोर्ड ने वायरल नोटिफिकेशन की सच्चाई भी बताई

दरअसल, सोशल मीडिया पर CBSE 10वीं और 12वीं के बोर्ड नतीजों को लेकर एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। नोटिफिकेशन में दावा किया गया कि CBSE 6 मई को बोर्ड नतीजे जारी करने वाला है। हालांकि बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साफ किया कि ये नोटिफिकेशन फेक है।

Advertisement

CBSE ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, "2 मई 2025 का एक पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। यह पत्र फर्जी है। इसे CBSE द्वारा जारी नहीं किया गया है। कक्षा X/XII 2025 के परिणामों की घोषणा के संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हम छात्रों, अभिभावकों और हितधारकों से आग्रह करते हैं कि असत्यापित समाचार साझा करने से बचें। केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। प्रामाणिक अपडेट के लिए, यहां जाएं: http://cbse.gov.in।"

रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक?

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आपको “CBSE Class 10th Result 2025” या “CBSE Class 12th Result 2025” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- बस इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर आ जाएगा। चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।

Advertisement

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट चेक करने के लिए और भी कई ऑप्शन्स है। डिजिलॉकर ( DigiLocker) या उमंग ऐप ( UMANG App) से भी नतीजे देखें जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मोबाइल पटका, जड़े थप्पड़, पकड़े बाल... स्कूल बना जंग का मैदान, प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच हुई तगड़ी फाइट; VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड